पैर में दर्द होना एक आम समस्या ही है। यह दर्द किसी भी कारण से हो सकता है। जोड़ों और हड्डियों में कमजोरी पैरों में दर्द के मुख्य कारण हो सकते हैं इसके अलावा, मांसपेशियों की कमजोरी के कारण भी पैर में दर्द हो सकता है। वैसे तो दाएं और बाएं पैर में से किसी में भी दर्द हो सकता है। लेकिन यदि आपको बाएं पैर में दर्द हो तो इसके कई कारण हो सकते हैं। आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि बाएं पैर में दर्द के क्या कारण हो सकते हैं।

बाएं पैर में चोट

अगर आपको बाएं पैर में चोट लग गई है तो इसके कारण भी दर्द हो सकता है। खासकर, फ्रैक्चर या फिर पिंडली में मोच आने पर पैर में दर्द हो सकता है इसलिए यदि आपको फ्रैक्चर या कोई चोट लग गई है तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें। डॉक्टर से कंसल्ट करके पट्टी जरूर करवाएं।

वैरिकोज वेन्स की समस्या

अगर आपके बाएं पैर में वैरिकोज वेन्स की समस्या है तो भी दर्द हो सकता है। वैरिकोज वेन्स का अर्थ है यानी की उभरी हुई नसें। यदि पैर में उभरी हुई नसें दिख रही हैं तो इस स्थिति में आपके बाएं पैर में दर्द का अनुभव हो सकता है।

विटामिन-डी की कमी

शरीर में विटामिन-डी की कमी होने के कारण भी पैर में दर्द हो सकता है। यदि आपको पैर में दर्द होता है तो विटामिन-डी की जांच जरूर करवाएं। यदि विटामिन डी की कमी हो तो आप कई सप्लीमेंट्स ले सकते हैं।

मांसपेशियों से जुड़ी समस्या

इस समस्या के कारण भी बाएं पैर में दर्द हो सकता है। मांसपेशियों में दर्द किसी भी कारण हो सकता है।

गठिया या गाउट

गठिया या गाउट होने के कारण भी बाएं पैर में दर्द हो सकता है। गठिया जोड़ों और हड्डियों में दर्द का कारण भी बनेगा। रूमेटाइड अर्थराइटिस के कारण हाथों के साथ ही पैरों में भी दर्द हो सकता है।

तंत्रिका संबंधी समस्याएं

इन समस्याओं के कारण वजह भी पैरों में दर्द हो सकता है लेकिन इसकी वजह से दोनों पैरों में दर्द हो सकता है हालांकि, यदि बाएं पैर में तंत्रिका संबंधी समस्या है तो, सिर्फ इसी पैर में दर्द हो सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *