आपने अपनी दादी-नानी को लौंग खाने की सलाह देते कई बार सुना होगा। लौंग का औषधि के रूप से लंबे समय से इस्तेमाल हो रहा है। इसे मसाले की तरह कई भारतीय व्यंजनों में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके इस्तेमाल से खाने का स्वाद चार गुणा बढ़ जाता है। औषधीय गुण होने के कारण इसे खांसी, जुकाम और बुखार जैसी कई समस्याओं के इलाज में इस्तेमाल भी किया जाता है। जोड़ों में दर्द और दांत में दर्द जैसी समस्याओं में लौंग का तेल इस्तेमाल होता है। कई लोग मानते हैं कि अगर आपको खांसी या जुकाम हो तो मुंह में लौंग रखकर सोने से समस्या ठीक हो जाएगी। साथ ही इस तरह सेवन करने से सेहत को कई फायदे भी होंगे लेकिन लौंग इस तरह खाना क्या सच में फायदेमंद होगा। आज आपको इस आर्टिकल के जरिए इसी बारे में बताएंगे।
क्या मुंह में लौंग रखकर सोना फायदेमंद होगा?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, सेहत के लिए लौंग का सेवन करना फायदेमंद होगा। यदि आपको छाले, खांसी या दांतों में दर्द की समस्या है तो ऐसे में यदि आप मुंह में लौंग रखकर दिनभर काम करेंगे तो यह आपके लिए फायदेमंद होगा लेकिन मुंह में लौंग रखकर सोना फायदेमंद नहीं होता बल्कि ऐसा करना सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है।

मुंह में लौंग रखकर सोना इसलिए नुकसानदायक
मुंह में लौंग रखकर सोने से निगल जाने और गले में अटकने की संभावना रहती है। यदि यह लंग्स में चला जाए तो अटक भी सकती है इसके कारण आपको काफी परेशानी होगी। इसके कारण गंभीर स्थिति भी पैदा होगी।
इसमें मौजूद गुण
लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-फंगल गुण होते हैं। ये गुण इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा कम करने में मदद करेंगे।
ऐसे करें लौंग का सेवन
. लौंग को आप व्यंजन बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इसे आप गुनगुने पानी के साथ भी पी सकते हैं।
. इसकी चाय बनाकर पीने से खांसी, जुकाम और दांतों से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलेगा।

. इसके पाउडर को दांतों में दर्द और छालों की समस्या में इस्तेमाल किया जा सकता है।
. इसके तेल को मुंह से जुड़ी समस्याओं और शरीर में दर्द होने पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
