टेस्टोस्टेरोन एक हार्मोन है, जिसको मेल हार्मोन भी कहते हैं। जैसे-जैसे पुरुषों की उम्र बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे शरीर में कई तरह के हार्मोन्स के स्तर में बदलाव आते हैं। ऐसा ही टेस्टोस्टेरोन के स्तर में भी होता है। कहने का अर्थ यहां पर यह है कि बढ़ती उम्र में पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के स्तर में कमी आने लगती है। इससे स्वास्थ्य पर नेगेटिव असर पड़ता है जैसे मांसपेशियों और हड्डियों के वॉल्यूम में कमी आना, मूड प्रभावित होना, एनर्जी कम महसूस करना आदि। यह तो आप जानते हैं कि बढ़ती उम्र की वजह से टेस्टोस्टेरोन के स्तर में कमी आने लगती है लेकिन, यह जानना जरूरी है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? आइए इस आर्टिकल के जरिए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

उम्र का टेस्टोस्टेरोन पर क्या असर होगा

आमतौर पर टीनेजर्स में सबसे ज्यादा टेस्टोस्टेरोन का स्तर हाई होता है और 30 साल की उम्र के बाद टेस्टोस्टेरोन का प्रोडक्शन कम होने लगता है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो हर साल लगभग 1 फीसदी की दर में इसमें गिरावट आने लगती है। यह गिरावट नैचुरल है लेकिन, इस बात का ध्यान रखें कि यदि गिरावट औसत से ज्यादा हो तो व्यक्ति को अपने टेस्टोस्टेरोन के स्तर पर ध्यान देने की जरूरत होती है। वैसे आपको बता दें कि 50 से 60 साल की उम्र कमें पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बहुत ज्यादा कम हो जाता है, इसका उसकी ओवर ऑल फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर असर भी पड़ता है।

लक्षण

उम्र के साथ टेस्टोस्टेरोन में आ रही कमी के कई लक्षण दिखते हैं जैसे कि

. मांसपेशियों का कम होना

. फैट का बढ़ना

. हड्डियों का कमजोर होना

. एनर्जी के स्तर में कमी आना

. थकान महसूस होना

. प्रेरणा की कमी होना

. सेक्स ड्राइव में कमी

. इरेक्टाइल डिस्फंक्शन

. मूड स्विंग

. डिप्रेशन फील होना

ऐसे करवाएं अपनी जांच

अगर व्यक्ति को ऊपर बताए गए कोई भी लक्षण नजर दिखे तो उन्हें इसे हल्के में न लें। जरूरी है कि इन लक्षणों के नजर आने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और अपने टेस्टोस्टेरोन के स्तर की जांच करवाएं। खासकर उन लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए, जिनकी उम्र 40 से ज्यादा हैं। असल में, 40 की उम्र के बाद पुरुषों को अपने टेस्टोस्टेरोन के स्तर पर विशेष ध्यान रखें। अगर ऐसा न हो, तो उन्हें प्रोफेशनल की मदद जरुर लेनी चाहिए।

टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होने पर क्या करें

यदि टेस्टोस्टेरोन के स्तर की कमी हो जाए तो आप कुछ उपाय अपना सकते हैं।

हेल्दी डाइट लें

अपनी डाइट में प्रोटीन, हेल्दी फैट और साबुत अनाज डाइट में शामिल करें। इन्हें अपने बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बना लें।

पूरी नींद लें

टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने के लिए आप पूरी नींद लें।

एक्सरसाइज करें

नियमित रूप से एक्सरसाइज करें खासकर, 40 साल की उम्र के बाद पुरुषों को टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज जरुर करनी चाहिए इसमें हाई इंटेंस और स्ट्रेंथ एक्सरसाइज फायदेमंद होगी।

तनाव कम लें

स्ट्रेस कम से कम लें इससे मोटापा और अन्य हेल्थ कंडीशंस हो सकती हैं, जिससे टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होगा।

इस बात का रखें ध्यान

कई बार टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने के लिए टेस्टोस्टेरोन रिप्लेसमेंट थेरेपी भी दी जाती है। ये थेरेपी लक्षणों को दूर करने में मदद करेगी हालांकि, इस संबंध में डॉक्टर से संपर्क जरूरी करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *