सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे ही दी है। ऐसे में इस दौरान दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ती हैं। इसके पीछे का कारण है गलत खान-पान, एक्सरसाइज की कमी और जंक फ़ूड खाना। ये सब गलत आदतें आपको दिल की बीमारी के ओर धकेल देती हैं। सर्दियों के मौसम में देश में हार्ट अटैक और स्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं। पहले जहां 50 की उम्र के बाद लोगों को हार्ट अटैक आता था, वहीं अब के समय में कम उम्र में ही लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। वहीं, सर्दियों के मौसम में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ती हैं।

कारण

गलत खान-पान, एक्सरसाइज की कमी और जंक फूड का सेवन आपको इस बीमारी की ओर धकेल देता है इसका अर्थ है कि एक तरह से आपकी बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल ही हार्ट अटैक का कारण बनता है। ऐसे में यदि आप अपनी लाइफस्टाइल में इन कुछ चीजों को शामिल कर लें तो आपका दिल हमेशा के लिए स्वस्थ रह सकता है।

वजन मैंटेन रखें

मोटापा एक या दो नहीं बल्कि सैकड़ों बीमारियों की वजह बनता है। मोटापे के कारण डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं इसलिए, अपना वजन बनाए रखें खासकर, आजकल जैसे बच्चों का वजन बढ़ रहा है उससे यह बना रहता है कि कहीं वे भविष्य में इन गंभीर समस्याओं का शिकार न हो।

ब्रेक लें

खुद को लगातार काम में व्यस्त बिल्कुल भी न रखें। छुट्टी लें, बाहर जाएं और वो काम करें जो आपको पसंद हों। ऐसा करने से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होगा और दिल स्वस्थ रहेगा।

वॉक करें

सबसे पहले अपनी लाइफ्सटाइल की आदत में वॉकिंग शामिल करें। यदि आप हैवी या इंटेंस वर्कआउट नहीं करते हैं तो कोई बात नहीं लेकिन अगर आप दिन में कम से कम 8-9 हजार कदम नहीं चलते तो यह आपके दिल की सेहत को नुकसान पहुंचाएगा।

प्रोसेस्ड फूड्स न खाएं

आप जितना ज़्यादा बाहर का खाना खाएंगे आपका दिल उतना ही ज्यादा खराब हो जाएगा। तले हुए खाद्य पदार्थ, सॉसेज, मक्खन और केक जैसे फैटी खाद्य पदार्थ एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को तेजी से बढ़ाएंगे जिसका दिल की सेहत पर बुरा असर पड़ेगा।

रोज एक्सरसाइज करें

रोज एक्सरसाइज और वॉक करने से वजन कम होगा और दिल की बीमारी, स्ट्रोक, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज पर नियंत्रण रहेगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *