सर्दी का मौसम आया नहीं मार्केट में आंवला आना शुरू हो जाता है। आंवला में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यदि आपको इंफेक्शन या सर्दी- खांसी है तो उससे भी ये राहत दिलाती है। आंवला बालों और त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

कब पीना चाहिए?

बहुत से लोगों को लगता है कि सर्दियां आ गई हैं बस अब आंवला का सेवन कर लो, लेकिन उन्हें पता नहीं होता है कि इसे कब और कैसे पीना चाहिए। आंवले का जूस पी रहे हैं तो सुबह-सुबह खाली पेट या फिर एक्सरसाइज के बाद लें। रात को सोने से पहले भी इसका सेवन किया जा सकता है। इसे पीने से नींद की समस्याएं दूर होती हैं।

कैसे पिएं

हर रोज आंवले के जूस का सेवन करते हैं तो आपकी बॉडी डॉक्सिफाई होती है। इसके सेवन के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आंवले का जूस मिला लें, इसमें शहद भी डाल सकते हैं।

इसे खाने के नुकसान

आंवला सेहत के लिए अच्छा लेकिन खाते वक्त इसकी मात्रा पर भी ध्यान दें। अधिक मात्रा में आंवले का सेवन आपको एसिडिटी और पेट में जलन दे सकता है। अगर किडनी में स्टोन है तो इसका अधिक सेवन न करें।

Skin Benefits

वैसे तो हर चीज के नुकसान होते हैं चाहे वे कितनी भी लाभकारी क्यों न हो। अगर ध्यान देकर खाया जाए तो सब ठीक है। वहीं आंवला त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा की चमक बढ़ाते हैं। इसके नियमित सेवन से दाग-धब्बे कम हो जाते हैं। अगर चेहरे पर पिंपल्स और मुंहासे हैं तो उन्हें ये ठीक कर सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *