रविवार वाले दिन काफी लोग होते हैं जिन्हें छुट्टी होती है और काफी लोग होते हैं जो छुट्टी कर लेते हैं। इस दिन कोशिश की जाती है कि अपने परिवार वालों के साथ दिन बिताया जाए। पूरे हफ्ते काम करने के बाद एक दिन मिलता है सब पॉज करने का।
संडे वाले दिन अगर अपने परिवार के साथ हैं तो कोशिश करें कि उनके साथ खाने का भी मजा लें। इस दिन कुछ अलग खाने का भी सोचा जाता है। इसलिए आपके लिए संडे डाइट चार्ट लाएं हैं ताकि आपको क्या बनाना है इसके लिए ज्यादा सोचना न पड़े।
सुबह का नाश्ता
खाने में अगर आपको परांठे पसंद हैं तो सुबह नाश्ते में परांठा बना सकते हैं। इसमें आलू परांठा, पनीर परांठा, गोभी परांठा कुछ भी ले सकते हैं। इसके अलावा और हेल्दी नाश्ता चाहिए तो इडली-सांभर या उपमा भी खा सकते हैं।
वैसे इडली ज्यादा हेल्दी रहेगी। परांठे खाने से सारा दिन आपको भरा हुआ महसूस होगा और एनर्जी भी रहेगी। साथ ही आंवला जूस या फिर नारियल पानी पी सकते हैं। दूध के साथ फल भी ले सकते हैं।
दोपहर का खाना
अब बारी आती है दोपहर के खाने की। इसमें आप दाल, चावल, रोटी, सब्जी को शामिल कर सकते हैं। सब्जियों में मौसमी सब्जियां ठीक रहेंगी। साध ही रायता या छाछ ले सकते हैं।
सलाद और आचार न हो तो खाना अधूरा लगता है। इससे आपको खाना खाने में ज्यादा मज़ा आएगा। शाम के समय आप कुछ स्नेक्स ले सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि हेल्दी हो और ज्यादा तला-भूना न हो। आप ड्राई फ्रूट्स का भी सेवन कर सकते हैं।
रात का भोजन
याद रखें कि सुबह और दोपहर को काफी खा लिया है और रात का खाना हमेशा लाइट ही रखें। रात के भोजन में जल्दी और आसान तरीके से पचने वाली चीजें शामिल करें। जैसे कि खिचड़ी, वेज सूप या फिर ओट्स को शामिल कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
