दिन-प्रतिदिन की बिगड़ती हुई लाइफस्टाइल का असर हमारे सेहत पर भी होता है। आयुर्वेद के अनुसार जब व्यक्ति के शरीर में वात, कफ और पित्त दोष बढ़ जाता है तो इससे शरीर में कई तरह की समस्याएं और रोग होने लग जाते हैं। ऐसे में शरीर के अंदर सूजन यानी इंफ्लेमेशन की समस्या भी हो सकती है। इससे शरीर के किसी भी अंग में सूजन भी दिख सकती है। साथ ही, अंगों के संचालन में कई तरह की परेशानी हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए आप कुछ आयुर्वेदक उपाय भी अपना सकते हैं। यह आयुर्वेदिक उपाय व्यकित के वात, कफ और पित्त दोष को शांत करने में मदद करेंगे। इस आर्टिकल के जरिए हार्मोनल हेल्थ स्पेशलिस्ट उर्वशी अग्रवाल से जानते हैं कि आप आयुर्वेदिक तरीके से इंफ्लेमेशन को दूर कैसे कर सकते हैं।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/DCHBkSCM9S5/?utm_source=ig_web_copy_link

हल्दी, अदरक, तुलसी, करी पत्ता और पान के पत्ता

दिन में किसी भी समय आप हल्दी, अदरक, तुलसी, करी पत्ते और पान के पत्ते का करीब 1/2 गिलास पानी में मिलाकर पीस लें और फिर इसका सेवन करें। इससे आपकी पाचन क्रिया बेहतर होगी जिससे आपको अपच, कब्ज, ब्लोटिंग, गैस जैसी समस्याओं में आराम मिलेगा।

अजवाइन, सौंफ और जीरा की चाय

पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप एक छोटा चम्मच अजवाइन, सौंफ, जीरा लें। इन सारी चीजों को करीब दो कप में डालकर उबाल लें फिर जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर पिएं। कुछ ही दिनो में आपको समस्या से आराम मिल जाएगा।

शहद और त्रिफला

जिन लोगों को सुबह उठते ही पेट में भारीपन महसूस होता है वह रात को सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला पाउडर का सेवन शहद के साथ करें। इससे पाचन क्रिया सही होगी और आपका पेट आसानी से साफ हो जाएगा।

घी और मुलेठी

शरीर में इंफ्लेमेशन होने पर आप दिन की शुरुआत एक चम्मच घी में करीब आधी चम्मच मुलेठी पाउडर मिलाकर करें। इससे आपके शरीर के दोष शांत होंगे और सूजन धीरे-धीरे कम होने लगेगी। घी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो इंफ्लेमेशन को कम करेंगे। इसके बाद आप योगा, एक्सरसाइज और साइकिलिंग करें।

इस बात का भी रखें ध्यान

ऊपर बताए किसी भी उपाय को अपनाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें। इसके अलावा सुबह के समय ध्यान और मेडिटेशन को भी लाइफस्टाइल में शामिल करें। इसके अलावा संतुलित डाइट लें इससे आपको समस्या में आराम मिलेगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *