चॉकलेटी और चार्म लुक से पहचाने जाने वाले बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लड़कियां उनके चार्मिंग लुक की दीवानी हैं लेकिन क्या कोई यह बात जानता है कि इतने खुश रहने वाले एक्टर बचपन से ही एक बीमारी के साथ जी रहे हैं। एक्टर शुरु से ही अपना दर्द छिपा रहे हैं उनकी यह बीमारी काफी रेयर है। यही कारण है कि रणबीर जल्दी-जल्दी खाते हैं और तेज-तेज बाते करते हैं। कई बार फिल्मों में भी आपने यह गौर किया होगा कि रणबीर कपूर के डॉयलॉग्स बहुत तेज हो जाते हैं। इसके अलावा कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों का जवाब देते हुए भी वह तेज-तेज बोलने लग जाते हैं। आपको बता दें कि रणबीर कपूर जिस बीमारी से जूझ रहे हैं उसका नाम है नेजल सेप्टम। इस बीमारी में व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी, खर्राटे आना और साइनस की समस्या भी होती है। तो आइए आज इस आर्टिकल के जरिए विस्तार से जानते हैं इस बीमारी के बारे में सबकुछ।

रणबीर कपूर की बीमारी इतनी गंभीर

यह रेयर बीमारी नेजल सेप्टम की चपेट में हैं। काफी कम लोगों में यह होती है। इसमें नाक की हड्डी थोड़ी टेढ़ी हो जाती है, जिसके कारण सांस लेने में समस्या होती है। इसके लक्षण ज्यादा गंभीर नहीं होते हालांकि, कुछ मामलों में बार-बार साइनस इंफेक्शन होने का व्यक्ति को खतरा रहता है।

इलाज

रणबीर कपूर की बीमारी नेजल सेप्टम का इलाज सर्जरी के साथ ही संभव है। सेप्टोप्लास्टी सर्जरी की मदद से नाक के नेजल सेप्टम को सही किया जा सकता है लेकिन रणबीर कपूर ने इलाज करवाने से इंकार कर दिया है। साल 2009 में जब एक फिल्म डायरेक्टर ने उन्हें सर्जरी करवाने की सलाह दी तो रणबीर ने मना कर दिया और कहा कि वे टेढ़ी नाक से ही काफी खुश हैं।

नेजल सेप्टम के नुकसान

आपको बता दें कि रणबीर कपूर जिस रेयर बीमारी नेजल सेप्टम से जूझ रहे हैं, उसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिलते हैं जैसे कि इसमें चेहरे में सूजन, नाक में दर्द, सिरदर्द, आंखों के आसपास सूजन और दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आमतौर पर ये समस्याएं एक-दो दिन में खत्म हो जाती हैं लेकिन कई बार सूजन महीनों तक बना रहता है जो सिर्फ सर्जरी से ही ठीक हो सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *