छोटे बच्चों को संभालना किसी भी पेरेंट्स के लिए आसान नहीं होता ऐसे में उनके बेहतर विकास का ध्यान रखना एक बड़ी चुनौती बनकर सामना खड़ा है। खासकर खाना-खाने में नखरे दिखाने वाले बच्चों को उनके बेहतर पोषण और शारीरिक विकास के अनुसार, खाना खिलाना माता-पिता के लिए बहुत मुश्किल होता है अक्सर बच्चे खाना-खाने में नखरे दिखाते हैं, सिर्फ दूध पीना पसंद करते हैं या सिर्फ बाहर की अनहेल्दी चीजें ही खाते हैं वहीं जबकि कुछ बच्चे आराम से घर पर बना खाना खा लेते हैं। लेकिन, क्या कभी आपने सोचा है कि आपके बच्चे खाना खाने में इतने नखरे क्यों दिखाते हैं आपके द्वारा की गई कुछ ऐसी गलतियां है, जो आपके बच्चे को हेल्दी खाने से रोक सकते हैं या खाना खाने में नखरे दिखाने के लिए मजबूत कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं बच्चों को खाना खिलाते समय पेरेंट्स को क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/p/DBGDIpOSOhp/?utm_source=ig_web_copy_link
बच्चों को एक तरह का खाना खिलाना
आप अपने बच्चे को सभी तरह के टेक्सचर देते रहें ताकि उन्हें इसकी आदत हो जाए। कभी-कभी माता-पिता सिर्फ एक टेक्सचर जैसे प्यूरी या दलिया या कभी-कभी सिर्फ चीला या पैनकेक खाने के लिए देते हैं। एक जैसा खाने के लिए देने से बच्चा दूसरे खाद्य पदार्थों को खाने से परहेज करेगा।
स्नैक्स खिलाना
बच्चे जब कुछ भी खाने से मना करते हैं तो पेरेंट्स उन्हें चिप्स, बिस्किट और अन्य स्नैक्स खाने के लिए देते हैं, लेकिन आप ऐसा करने से बचें क्योंकि ऐसा करने से उनकी आदत बिगड़ जाएगी।

ज्यादा दूध पिलाना
बच्चों को बहुत ज्यादा दूध न दें। गाय का दूध, फॉर्मूला मिल्क या ब्रेस्टमिल्क ज्यादा देने के कारण उनकी भूख कम हो जाएगी। दूध और खाने के बीच का अंतराल बनाए रखें। दिन में 200 से 300 मिली तक ही दूध ही बच्चों को पिलाएं।
बच्चों को जबरदस्ती खाना खिलाना
बच्चों पर उनकी प्लेट खत्म करने का दबाव न डालें जबरदस्ती खाना न खिलाएं। अगर वो मना करें तो उस समय रुक जाएं और बाद में दोबारा खाने के लिए दें।
उनके साथ न खाना
बच्चों के साथ मिलकर खाएं, यदि वे अलग खाएंगे तो उन्हें लगेगा कि आप कुछ अलग खा रहे हैं और उन्हें अलग दे रहे हैं। बच्चों के साथ खाना-खाने से आपमें पॉजिटिव जुकाव बढ़ेगा।
प्रोसेस्ड फूड
पेरेंट्स अपने बच्चों को मैगी, पास्ता, मेक्रोनी जैसी फास्ट फूड खिलाते हैं, ताकि बच्चे आराम से खा लें लेकिन आप अपने बच्चों को ऐसे फूड्स खिलाने से बचें, क्योंकि ये उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।

बॉरिग और सिंपल खाना
बच्चों को खाना खिलाने के लिए एक जैसी बॉरिंग रेसिपी की जगह आप अलग-अलग रेसिपी आजमाएं। दरअसल, उन्हें यह पता होना चाहिए कि एक ही खाने को अलग-अलग तरह से खाया जा सकता है – जैसे कि फल और सब्जियों को कच्चा खाया जा सकता है या खिचड़ी, पैनकेक और चीले के रूप में भी अच्छी तरह पकाया जा सकता है।
इस बात का भी रखें ध्यान
अगर बच्चा खाना ना खाए तो क्या करें बच्चों को खाना कैसे खिलाया जाए आदि तरह के सवाल अक्सर माता-पिता के मन में आते हैं लेकिन अगर आप बच्चों को खाना खिलाते समय उन्हें जबरदस्ती करें फास्ट फूड खाने के लिए देते हैं या उनके साथ खाना नहीं खाएं तो ऐसी आदतें बच्चों के कम खाने का कारण बनेगी इसलिए अपने बच्चों की डाइट का खास ध्यान रखें और उन्हें जबरन खाने खिलाने की कोशिश न करें।
