आपके लाइफस्टाइल और डाइट का असर आपके बालों और स्किन पर भी नजर आता है। नींद की कमी से आपकी स्किन ड्राई होती है साथ ही, हार्मोनल बदलाव भी आपकी स्किन को डैमेज करने या उससे जुड़ी समस्याओं का कारण बनते हैं। ऐसे में आपको रोजाना रुटीन में हेल्दी एक्टिविटी और हेल्दी चीजों को डाइट में शामिन करना चाहिए। आपका बैलेंस्ड डाइट हार्मोनल असंतुलन को दूर करने में मदद करेगा। एक्सपर्ट्स की मानें तो महिला हो या पुरुष दोनों को अपने दिन की शुरुआत एक पौष्टिक ब्रेकफास्ट से करनी चाहिए। तो आइए जानते हैं कि स्किन को ग्लोइंग और बेदाग बनाने के लिए ब्रेकफास्ट में आपको किन पोष्टिक डाइट को शामिल करना चाहिए।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/CkpW_bujYsy/?utm_source=ig_web_copy_link

बादाम

आप अगर सुबह के समय स्मूदी पीते हैं तो उसमें बादाम मिलाएं। इसमें विटामिन-ई पाया जाता है यह झुर्रियों और फाइन लाइन्स को दूर रखने में मदद करेगा। यह एंटीऑक्सीडेंट्स और सेलेनियम के स्तर को बढ़ाकर मुंहासों को कम करने में भी मदद करेगा।

ओट्स

सुबह के नाश्ते में आप ओट्स खाएं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर करेगा। जिससे स्किन पर पॉजिटिव असर होगा। सुबह के नाश्ते में आप स्ट्रॉबेरी, एक केला और दही को मिलाकर ब्लेंड कर लें। इसे ओट्स में मिलाकर खाएं।

अंकुरित अनाज

इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होते हैं जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़कर कोलेजन को बूस्ट करेंगे। इससे स्किन साफ होगी और उसमें निखार आएगा।

अनार

शरीर को रोज विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की जरुरत होती है। यह विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान कम करने में मदद करते हैं। वहीं अनार टैनिन, एलाजिक एसिड, एंथोसायनिन से भरपूर होता है इसके साथ ही यह खून को बढ़ाने में भी मदद करेगा। नियमित रूप से अनार का सेवन करने से त्वचा में नई कोशिकाएं बनेगी और स्किन के निशान, दाग-धब्बे दूर होंगे।

एवोकाडो टोस्ट

इसमें हेल्दी फैट्स, विटामिन-ई और सी होता हैं, जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखेगा और इसकी चमक बढ़ाएगा। यह झुर्रियों को कम करने में भी मददगार होगा। आप सुबह के समय ब्राउन ब्रेड को टोस्ट करें। उस पर पका हुआ एवोकाडो को मैश करके फैलाएं। इसमें ऊपर से स्वादानुसार मसाले डालें और टोस्ट का सेवन करें।

इस बात का भी रखें ध्यान

त्वचा की चमक और सेहत के लिए केवल बाहरी देखभाल ही नहीं, बल्कि स्वस्थ डाइट भी बहुत जरुरी होती है ऐसे में इन सभी चीजों को डेली रुटीन में शामिल करके आप अपनी स्किन की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं हालांकि डाइट में बदलाव करने से पहले आप डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *