हमारे देश प्राचीन काल से ही सेहतमंद रहने के लिए कुछ विशेष शारीरिक क्रियाओं को रोज करने की बात कहता है। इन शारीरिक क्रियाओ को हमारे ग्रंथों में योग कहते हैं। ऋषि मुनि वर्षों पहले गुरुकल में पढ़ने के लिए आने वाले बच्चों को योग की शिक्षा और उसके महत्व को बताते आए हैं। समय के साथ योग क्रियाओं में बदलाव हुए और लोग आज एक्सरसाइज करने लगे हैं लेकिन, योग हो या एक्सरसाइज सभी का उद्देश्य व्यक्ति को सेहतमंद बनाना ही है योग और एक्सरसाइज करने से शरीर की मांसपेशियां में लचीलापन बना रहेगा। इससे जोड़ों में दर्द, अकड़न और अन्य तरह की कई समस्याओं से बचाव होगा । लाइफस्टाइल में रोजाना एक्सरसाइज करने से मांसपेशियां मजबूत होगी और इससे एनर्जी का लेवल भी बेहतर होगा इसके अलावा, यह स्किन और हेयर से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करेगा। एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना एक्सरसाइज करने से कोरोनरी हार्ट डिजीज, टाइप 2 डायबिटीज, स्ट्रोक और कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि डेली रुटिन में फुल बॉडी वर्कआउट के लिए किन एक्सरसाइज को करना चाहिए।
फुल बॉडी वर्कआउट के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें
रनिंग और साइकिलिंग
दौड़ना और साइकिल चलाना बेहतरीन एरोबिक गतिविधि हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो यह व्यक्ति की मांसपेशियों और स्केलेटल मसल्स की ताकत बढ़ाने में मदद करता है। इससे हार्ट रेट बेहतर होगी और कैलोरी भी तेजी से बर्न होगी, जिससे हृदय रोग और मोटापा का खतरा कम होगा।

स्क्वाट्स
यह आपके पैरों, कूल्हों, और कोर मांसपेशियों को मजबूती देने में मददगार होगा। यह निचले शरीर की ताकत को बढ़ाएगा और शरीर की स्ट्रैंथ को सुधारेगा। इसे करने के लिए आप पैरों को कंधे की चौड़ाई पर रखकर खड़े हों। इसके बाद धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ें और नीचे बैठ जाएं जैसे कि आप किसी कुर्सी पर बैठ रहे हैं। फिर ऊपर की ओर उठें और इस प्रक्रिया को 15-20 बार दोहराएं।
पुशअप्स
पुशअप्स करना शुरुआत में थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन, समय के साथ आपको इसे करनी की आदत हो जाएगा इसे करने के लिए आप हथेलियों को जमीन पर रखें और शरीर के भार को पंजों और हथेलियों पर ले आएं। इसके बाद हाथों को मोड़ते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को जमीन की ओर ले जाएं और फिर उसे ऊपर की ओर उठाएं। अगर यह बहुत मुश्किल है तो पैरों को फैलाने की जगह घुटनों को जमीन पर रखकर शुरू करें।
प्लैंक
यह एक स्थिरता वाली एक्सरसाइज है जो विशेष रूप से कोर मांसपेशियों को मजबूत करेगी। यह पीठ, पेट, और कंधों को स्थिरता और ताकत देगी। पेट के बल लेटें और अपने शरीर को कोहनी और पैर के पंजों के बल पर उठा लें। शरीर को सीधा रखें और इस स्थिति में 30 सेकंड से 1 मिनट तक रहें। धीरे-धीरे समय बढ़ाएं और इसे 2-3 बार दोहराएं।

बर्पी
यह एक हाई इंटेंश वाली एक्सरसाइज है जो आपके शरीर के हर हिस्से पर असर डालेगी। इसमें पुश-अप, स्क्वाट्स और जंप एक साथ की जाती है जिससे हृदय गति बढ़ेगी और मांसपेशियों को शक्ति मिलेगी।
ये भी एक्सरसाइज कर सकते हैं
इसके अलावा, माउंटेन क्लाइम्बर्स, सीढ़ियां चढ़ना, डेडलिफ्ट्स, लंजेस आदि एक्सरसाइज को भी डेली रुटीन में शामिल कर सकते हैं। एक्सरसाइज से आपकी बॉडी टोन होगी और आपके शरीर की स्ट्रेंथ बढ़ेगी। साथ ही, आपका कई तरह के रोगों से बचाव होगा हालांकि ऊपर बताई गई एक्सरसाइज को करने के लिए किसी ट्रेनर की मदद लें।
