दीवाली में पटाखे क्या चले हवा ही खराब हो गई है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की हवा इस समय बहुत खराब हो चुकी है। पटाखों के अलावा पराली जलाने के कारण इन शहरों की हवा अब सांस लेने लायक नहीं रही। यह हवा शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंचाना शुरु कर देती है। इसके अलावा बढ़ता हुआ वायु प्रदूषण हमें कई बीमारियों की चपेट में ले लेता है और हमारा शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी इसके कारण प्रभावित होता है।

दिल्ली का एक्यूआई पहुंचा 350

एयर क्वालिटी की जानकारी देने वाली भारत सरकार की संस्था सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में एक्यूआई 350 तक पहुंच गया है जो व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। हवा की गुणवत्ता हमारे फेफड़ों, त्वचा, मस्तिष्क और आंखे हमारे स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर रही हैं। यदि आप प्रदूषण के कारण आंखों की समस्याओं से जूझ रहे हैं तो कुछ तरीके अपना सकते हैं।

यूवी प्रोटेक्टेड (UV Protected) आईवियर पहनें

यूवी प्रोटेक्टेड चश्मा पहनने से खराब गुणवत्ता वाली हवा के संपर्क में आने से होने वाली आंखों की समस्याओं को ठीक करने में मदद मिलेगी। वायु प्रदूषण में अक्सर धूल और आंखों में एलर्जी पैदा करने वाले तत्व बहुत ही महीन कण होते हैं जो आंखों में जलन पैदा करेंगे। ऐसे में प्रोटेक्टेड चश्मा पहनने से इन परेशानियों के कारण होने वाली जलन को कम करने में मदद मिलेगी। इससे आंखों को भी आराम मिलेगा।

समय-समय पर आंखें ठंडे पानी से धोएं

प्रदूषित हवा के संपर्क में आने के बाद आपको अपनी आंखों को बार-बार पानी से धोना चाहिए। ऐसा करने से यदि आंखों या फिर पलकों में हानिकारक कण है वो निकल जाएंगे और आपकी आंखें हेल्दी रहेगी।

हाइड्रेटेड रहें

प्रदूषित हवा में बाहर निकलने से पहले या बाहर निकलते समय खुद को हाइड्रेटेड रखें। इससे सिर्फ आपकी आंखे ही नहीं बल्कि ऑवरऑल हेल्थ भी अच्छी रहेगी। हाइड्रेटेड रहना आंसू के उत्पादन के लिए बेहद जरुरी है क्योंकि यह पूरी मात्रा में आंसू सुनिश्चित करने में मदद करेगा। यह सुनिश्चित करता है कि आपकी आंखों के संपर्क में आने वाले प्रदूषकों और उनके कारण होने वाली जलन को धोने के लिए पर्याप्त आंसू बनें इससे वायु प्रदूषण के कारण आंखों में जलन, सूखापन और लालिमा का जोखिम कम होगा।

एयर प्यूरीफायर इस्तेमाल करें

अपने घर में एयर प्यूरीफायर इस्तेमाल करें। इससे इनडोयर वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी जिससे एक साफ वातावरण बनेगा और आपकी आंखों के स्वास्थ्य सहित आपकी ऑवरऑल हेल्थ को लाभ पहुंचाएगा।

आई ड्रॉप इस्तेमाल करें

लुबिक्रेटिंग आई ड्रॉप वायु प्रदूषण के कारण होने वाली सुखेपन, जलन और परेशानी को दूर करने में मदद करेगा। सुखी आंखों के लिए खासतौर तौर पर तैयार किए गए प्रिजेर्वेटिव-फ्री आई ड्रॉप डालने से कुछ राहत मिलती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *