सर्दियों में नहाने में अक्सर आलस आता है, ऐसे में बहुत से लोग कई दिनों तक नहीं नहाते और कुछ लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं। अब गर्म पानी से नहाते हैं लेकिन कई बार तापमान का पता नहीं लगता कि कितने के साथ नहाना चाहिए, ऐसे में नहाने के लिए एक सही टेंपरेचर 32° C – 40° C (90° F और 105° F) के बीच होना चाहिए। शरीर के नार्मल टेंपरेचर से थोड़ा ज्यादा होना चाहिए।

कैसे करें पानी की जांच

पानी के तापमान को देखने के लिए आप अपने हाथ को पानी में रखकर देख सकते हैं। सर्दियों में नहाने के लिए स्किन को कोमल रखें यानि त्वचा को लूफ़ा से न रगड़ें और तौलिए से न सुखाएं।

कैसा हो नहाने का पानी

नहाने का पानी उबलता गर्म नहीं होना चाहिए बल्कि गुनगुना या थोड़ा गर्म होना चाहिए। जब भी नहाने जाएं तो लूफा से जोर से न रगड़ें और नहाने के बाद तौलिए से खुद को न पोंछें। इससे आपकी त्वचा रूखी हो सकती है। इसलिए अपनी त्वचा को सूखने का समय दें।

गर्म पानी से नहाने के लाभ

गर्म पानी से नहाने से बेहतर नींद आती है, रक्तचाप कम होना और तनाव से राहत मिलती है। फिजिकली एक्टिव करने वाले लोग गुनगुने पानी से नहाएंगे तो मांसपेशियों को काफी ज्यादा आराम मिलता है। अगर आप हद से ज्यादा गर्म पानी से नहाते हैं तो आपको काफी दिक्कतें हो सकती हैं। नहाते वक्त अगर आपको बहुत ज्यादा पसीना आ रहा है तो समझ जाएं कि पानी बहुत ज्यादा गर्म है। आप ठंडे पानी को मिलाकर इसे ठीक कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

नहाने वक्त हाइड्रेटिंग बॉडी वॉश और हल्के शैम्पू, कंडीशनर का इस्तेमाल करें। जब नहा कर बाहर निकलें तो खुद को तुरंत मॉइस्चराइज़ करें। बाल या खुद को सुखाने के लिए गर्म हवा के ब्लोअर का इस्तेमाल न करें, इससे आपकी सेहत खराब हो सकती है। ध्यान रखें कि आपके घर के अंदर नमी बनी रहे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *