भारत का नाम लिया और चाय की बात नहीं की तो बहुत गलत बात है। चाहे चाय यहां की नहीं है लेकिन फिर भी पूरे विश्व में इसे भारत से ज्यादा कोई नहीं पीता। यहां हर एक चीज के लिए चाय पी जाती है। भारतियों के खून में बसी हुई है चाय। लेकिन क्या आपने कभी सुबह खाली पेट चाय पीने के नुकसानों के बारे में सोचा है? नहीं तो यहां जानें बेड टी पीने के खतरे।

सुबह खाली पेट चाय के नुकसान

दिल की सेहत खराब होना

आपको बता दें कि चाय में कैफीन की अधिक मात्रा होती है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। और ये तो पता होना चाहिए कि हाई बीपी लॉन्ग टर्म में दिल की बीमारियां दे सकता है तो इसलिए अपनी सेहत को देखते हुए इसका परहेज करें।

पाचन

अगर आप खाली पेट चाय पीते हैं तो आपको पाचन की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसे पीने से डाइजेस्टिव प्रोसेस प्रभावित होता है। और इस वजह से पेट में गैस, पेट दर्द, एसिडिटी और अपच जैसी परेशानियों हो जाती हैं।

कैविटी और मसूढ़ों की समस्या

चाय में टैनिन मौजूद होता है जो दांतों के लिए हानिकारक हो सकता है। जब आप खाली पेट चाय का सेवन करेंगे तो दांतों की कीटाणु भी बढ़ेंगे। जिस वजह से कैविटी और मसूढ़ों की समस्या होगी।

स्लीप क्वालिटी पर असर पड़ना

सुबह खाली पेट चाय पीने से नींद की समस्या हो सकती है। इससे आपकी स्लीप क्वालिटी कम हो जाती है और नींद सही तरीके से नहीं आती।

कैफिन एडिक्शन

सुबह उठते सार ही चाय पीने से कैफीन का एडिक्शन हो सकता है और फिर छुड़ाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *