आपने अक्सर बड़े-बुजुर्गों को आशीर्वाद देते समय जुग-जुग जियो कहते हुए सुना है। हर कोई लंबी उम्र की चाहत रखता है लेकिन जीवन प्रत्याशा का कम होना वाकई में चिंता का विषय बन गया है। महज गिने-चुने लोग ही 100 साल तक की उम्र तक जी पाते हैं। ऐसे में यदि आप भी 100 साल तक हेल्दी लाइफ को एंजॉय करना चाहते हैं तो आपको अपने रूटीन में थोड़े-बहुत पॉजिटिव बदलाव करने की जरूरत है ऐसे बदलाव आपकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल देंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में।
शराब को कहें अलविदा
आपकी कुछ बुरी आदतें आपकी उम्र को कम करेंगी। शराब पीना, धूम्रपान करना, तंबाकू खाना ऐसी आदतों को समय रहते अलविदा नहीं कहा गया तो आपकी सेहत और उम्र बुरी तरह से प्रभावित होगी। इन आदतों के कारण आपको कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का शिकार बनेंगे।

हेल्दी-बैलेंस्ड डाइट लें
लंबी उम्र पाने के लिए आपको शुरू से ही हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान लेनी चाहिए। नमक और चीनी की सही मात्रा, दूध, ड्राई फ्रूट्स, दाल, सीड्स समेत पौष्टिक तत्वों से भरपूर चीजों को आप अपनी डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। लंबी उम्र पाने के लिए तला-भुना खाना, जंक फूड या फिर बाहर के खाने से सख्त परहेज करें।
जरूरी है साउंड स्लीप
लंबा और स्वस्थ जीवन जीने के लिए हर रोज 8 घंटे की साउंड स्लीप लें। कम से कम स्ट्रेस लेने से भी आपकी उम्र लंबी हो सकती है। लंबी उम्र पाने के लिए आपको छोटी-मोटी समस्याओं को ठीक करने के लिए दवाइयों का सेवन करने की आदत को सुधारना होगा। इसके अलावा 100 साल तक जीने के लिए आपको योग या फिर एक्सरसाइज करके शुरू से ही अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
