बहुत से लोग उम्र से बढ़े दिखने के कारण परेशान हैं। उनकी उम्र 25, 30 के आस-पास होती है, लेकिन वे 40, 50 के दिखते हैं और जब उन्हें कोई गलती से बोल दे तो उन्हें बुरा लगता है। उम्र में बढ़े दिखने के कारण बहुत से हो सकते हैं जिनमें से झुर्रियां पड़ना एक खास समस्या है। झुर्रियों का पड़ना खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से होता है, खासकर खानपान।

जब त्वचा को पूरे मिनरल्स वगैरह नहीं मिलेंगे तो चेहरे पर झुर्रियां पड़ जाएंगी और त्वचा लटकनी शुरू हो जाएगी। अगर आप भी नहीं चाहते के आपके साथ ऐसा हो तो ये उपाय आपके लिए कारगर साबित हो सकता है।

टमाटर का सेवन

अगर आप टमाटर का सेवन करते हैं तो बहुत अच्छी बात है क्योंकि इससे आपकी स्किन क्वालिटी काफी अच्छी हो सकती है। टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जिसे लाइकोपीन कहते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये त्वचा को बढ़ने से रोकता है और चमक देता है।

लाइकोपीन (Lycopene)

टमाटर में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन, चेहरे पर मुहांसों, काले धब्बों और फुंसियों को आने से रोकता है। इससे स्किन पर कसावट भी आती है। रिसर्च में पाया गया है कि लाइकोपीन पुरानी बीमारियां जो त्वचा से संबंधित हों उसे भी ठीक करता है। लोइकोपीन के सेवन से कोलीजन की मात्रा बढ़ती है। इससे त्वचा की नमी बनी रहती है।

इस तरह करें सेवन

एक्सपर्ट्स के अनुसार टमाटर खाने का कोई सही तरीका नहीं है, लेकिन रोजाना 1 से 3 टमाटर खा सकते हैं। इसे सूप, सब्जी, सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है। रोजाना इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, ताकि आपको कोई नुकसान न हो।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *