चिलगोजा एक तरह का नट है, जिसमें सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये नेचुरल विटामिन A, E, B1, B2, C कॉपर, मैग्नीशियम, जिंक, मेग्नीज, कैल्शियम, आयरन से भरपूर है। रातभर इसे दूध में भिगोकर रखने से और सुबह खाने से आपको बहुत फायदे मिलेंगे। इसे पाइन नट्स भी कहते हैं। पाइन नट्स में रेस्वेराट्रोल एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कैंसर का रिस्क कम करने में मदद करता है। इससे कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है।
इसे खाने के फायदे
आपको बता दें कि चिलगोजा में ओमेगा-3 एसिड मौजूद होता है, जो ब्रेन सेल्स को हेल्दी बनाता है और बेहतर तरीके से चलाने में मदद करता है। ये मदद करता है आपकी याददाश्त अच्छी करने में। ये बॉडी सेल्स को होने वाले नुकसान से भी बचाता है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि चिलगोजे में जो न्यूट्रिशन मौजूद होते हैं वे डायबिटीज का खतरा कई गुना तक कम कर देते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स डायबिटीज का रिस्क कम कर सकते हैं। साथ ही चिलगोजा में ओमेगा-6 फैटी एसिड मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ ही गठिया जैसे रोग से आराम दिला सकता है। इसमें कैल्शियम की काफी मात्रा पाई जाती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
