कुछ लोग होते हैं जिनका शरीर तो ठीक होता है लेकिन उन्हें अपने शरीर के कुछ हिस्सों में जमा फैट पसंद नहीं आता। जांघ में चर्बी जमा होना एक आम समस्या है। इसका कोई भी कारण हो सकता है लेकिन मुख्य कारण की बात करें तो हार्मोन और जिम के लिए समय की कमी। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ एक्सरसाइज लाए हैं जिन्हें घर में ही रहकर कर सकते हैं और जांघों की चर्बी कम हो जाएगी।

लंजेस

लंजेस एक्सरसाइज कूल्हों और जांघों के लिए काफी असरदार व्यायाम है। इससे शरीर का संतुलन सुधारता है।

लेग रेज और ब्रिज एक्सरसाइज

इसे करने से आपकी थाईस और हिप्स टोन हो जाएंगी। इसे करना मुश्किल नहीं है और इसे किसी भी जगह पर कर सकते हैं। इसके अलावा ब्रिज एक्सरसाइज से थाई फैट ही नहीं बल्कि नितंब भी मजबूत बनते हैं।

साइड लेग रेज

इसकी मदद से आपकी थाई के बाहरी हिस्से टोन होंगे। आप इसे बेड पर लेट कर भी कर सकते हैं।

स्क्वाट्स

स्क्वाट्स का नाम आपने बहुत बार सुना होगा। ये काफी प्रचलित एक्सरसाइज है। इससे सिर्फ थाई फैट ही कम नहीं होता बल्कि कूल्हों और पैरों की मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं। इसके रोजाना 3 सेट जरूर करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *