सर्दियां दस्तक देने वाली हैं। ऐसे में सेहत के लिहाज से यह मौसम काफी नाजुक होता है। यह आपकी सेहत को भी बहुत बुरी तरह प्रभावित करता है। ऐसे में आपके नाखुन भी बहुत ज्यादा टूटते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि इस मौसम में आखिर इतने नाखून क्यों टूटते हैं उसका कारण और बचाव के उपाय क्या है।

कारण

इस मौसम में कई कारणों से आपके नाखून टूट सकते हैं जिनमें ठंडी हवा का असर, स्किन ड्राईनेस, सफाई में कमी और गर्म पानी का इस्तेमाल शामिल है।

मसाज कर लें

ठंड में ज्यादा नाखून टूटने से बचाने के लिए उनमें नारियल या फिर सरसों का तेल गुनगुना करके लगाएं। फिर मसाज करें इससे नाखूनों का रुखापन कम होगा।

ग्लव्स पहन लें

सर्दियों के दिनों में हाथों में दस्ताने और पैरों में मौजे जरुर पहनें। कई बार हवा के संपर्क में आने के कारण भी आपके नाखून टूटने लगते हैं। ऐसे में आपके हाथ बिल्कुल सुरक्षित रहेंगे।

नाखून काट लें

कई लोगों को लंबे नाखून रखने का शौक होता लेकिन आपके लंबे नाखूनों के टूटने की संभावना भी ज्यादा रहती है ऐसे में इससे बचाव के लिए समय-समय पर उन्हें ट्रिम करके फाइल जरुर कर लें।

हेल्दी डाइट लें

नाखूनों को हेल्दी रखने के लिए आप अपनी डाइट को अच्छा रखें। कैल्शियम, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन से भरपूर डाइट लें।

क्यूटिकल ऑयल लगाएं

नाखूनों और क्यूटिकल्स को मॉइश्चराइज करने के लिए आप उनमें क्यूटिकल्स ऑयल जरुर लगाएं। इससे नाखूनों की ग्रोथ अच्छी रहेगी और यह हेल्दी भी रहेंगे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *