भारत में ठंड ने आगमन कर ही लिया है। सुबह और देर रात हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है। ऐसे में इस बदलते मौसम में वायरल इंफेक्शन का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है और इस वजह से छींक आना आम है। स्नीजिंक बहुत बार परेशानी देती है। इस वजह से आपका काम पर ध्यान भी नहीं लगता। आस-पास के लोगों को भी इसका रिस्क हो जाता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ घरेलू उपाय लाएं जिससे आपकी छींक को राहत मिल सकती है।
घरेलू उपाय
हल्दी वाला दूध
सभी को पता ही है कि हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और इसे दूध में मिलाकर पिएंगे तो छींक से काफी हद तक राहत मिल जाएगी।
अदरक की चाय
अदरक में काफी आयुर्वेदिक गुण हैं, जिसकी वजह से उसकी चाय भी कुछ हद तक गुणकारी मानी जाती है। अगर आपको जुकाम या छींक वगैरह हो तो ये कम करने में मदद करती है।
आराम
छींक हो या किसी और तरह का वायरल इंफेक्शन, खुद को आराम देना बहुत जरूरी है। ऐसी समस्या में हम रेस्ट नहीं लेते जिस वजह से ज्यादा बीमार पड़ जाते हैं। आराम करेंगे तो ही शरीर को छींक से लड़ने की ताकत मिलेगी।
स्टीम थेरेपी
इसका सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है। एक कटोरी में पानी उबाल लें और बाम मिला लें। इसके लिए अब तौलिए को सिर पर रखकर भांप को ज्यादा से ज्यादा सूंघने की कोशिश करें।
इसके अलावा आप तुलसी के पत्तों को चबा सकते हैं या हर्बल टी को पी सकते हैं। तुलसी में तो वैसे भी आयुर्वेदिक गुण होते हैं। आप एक गिलास गर्म पानी में नमक डालें और उसके गरारे करें तो भी छींक से राहत मिल सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
