बदलता मौसम कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स को न्यौता देता है। ऐसे में इससे लड़ने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना जरुरी है क्योंकि इम्यून सिस्टम शरीर के लिए कवच के तौर पर काम करता है और बैक्टीरिया, वायरस और फंगस से शरीर को बचाता है लेकिन कई बार खासतौर पर मानसून और सर्दियों के दौरान रोग पैदा करने वाले सूक्ष्मजीव आक्रमण कर देते हैं जिससे आप बीमार हो सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी इम्यूनिटी पॉवर को मजबूत बनाने के लिए आप जरुरी विटामिन्स का सेवन करें। द जर्नल ऑफ एलर्जी एंड क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी में प्रकाशित 2023 के एक अध्ययन के अनुसार, ठंडे तापमान में इम्यूनिटी पॉवर प्रभावित होती है और जिसके कारण आप बीमारियों से घिर सकते हैं। आज आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए 6 ऐसे विटामिन्स बताते हैं जो आपकी इम्यूनिटी पॉवर को मजबूत बनाएंगे। आइए जानते हैं।

विटामिन-सी

इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के लिए आप विटामिन-सी का सेवन करें। 2023 में क्यूरियस जर्नल में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, विटामिन-सी इम्यूनिटी पॉवर के लिए बेहद जरुरी है। यह एक जरुरी एंटीऑक्सीडेंट है जो व्हाइट ब्लड सेल्स के उत्पादन में मदद करता है। इसके अलावा यह स्किन से जुड़ी बाधाओं को दूर करता है। ऐसे में आप इसे अपनी डाइट का बदलते मौसम में बना सकते हैं।

विटामिन-ई

यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो फ्री रेडिकल्स का असर कम करने में मदद करेगा। इसके अलावा यह शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है। 2011 में विटामिन और हार्मोन जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार, विटामिन-ई प्रतिरक्षा कोशिकाओं के सामान्य काम के लिए जरुरी है। यह टी सेल्स को बनाने में मदद करता है जिससे कई तरह की शारीरिक समस्याएं भी दूर होती हैं।

विटामिन-डी

यह मोनोसाइट्स और मैक्रोफेज जो दो तरह के व्हाइट ब्लड सेल्स हैं उनसे लड़ने में मदद करता है। 2011 में जर्नल ऑफ इनवेस्टिगेटिव मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, विटामिन-डी की कमी इंफेक्शन को बढ़ावा देती है। यह इम्यूनिटी सिस्टम को सही रखने में मदद करता है जिससे सर्दी-फ्लू जैसे इंफेक्शन का जोखिम कम होता है न्यूट्रिशनिस्ट पूजा केडिया (nutritionist Pooja Kedia) की मानें सर्दियों के दौरान जब सूर्य की रोशनी कम हो जाती है तो यह शरीर का बचाव करता है।

विटामिन-बी6

इसके सप्लीमेंट्स गंभीर तौर पर बीमार लोगों की इम्यूनिटी पॉवर को सुधारते हैं। 2006 में यूरोपियन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, यह पाया गया कि विटामिन-बी6 की खुराक (रोज 50 या फिर 100 मिलीग्राम) लेने से गंभीर रुप से बीमार लोगों की इम्यूनिटी पॉवर बढ़ेगी। यह प्रतिरक्षा कोशिकाओं और एंटीबॉडी के उत्पादन में भी मदद करता है। इसका सेवन करने से शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलेगी।

विटामिन-ए

यह आंखों से जुड़ा होता है। 2022 में न्यूट्रिशन क्लिनिक एट मेटाबॉल्जिम में प्रकाशित शोध के अनुसार, विटामिन-ए इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। यह त्वचा को मजबूत और डाइजेस्टिव ट्रैक्ट को सही रखने में मदद करता है। यह व्हाइट ब्लड सेल्स के उत्पादन में भी मदद करता है और इम्यूनिटी पॉवर को सही रखने में मदद करता है।

विटामिन- बी12

यह प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं को संतुलित रखने में मदद करेगा। 2021 में न्यूट्रिशन रिव्यूज में प्रकाशित शोध के अनुसार, यह वायरल संक्रमण से लड़ने में मदद करेगा। विटामिन बी12 डीएनए से बचाव और तंत्रिका तंत्र के स्वास्थ्य का समर्थन करता है। केडिया की मानें तो एक स्वस्थ नर्वस सिस्टम से इम्यूनिटी पॉवर को भी सही से काम करने में मदद मिलेगी। यह व्हाइट ब्लड सेल्स के उत्पादन में भी मदद करता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *