जितना हम अपने फेस का ख्याल रखते हैं। उतना ही ध्यान हमें अपने नेल्स यानि नाखूनों का भी रखना चाहिए। दरअसल ये नाख़ून हमारे शरीर का एक इम्पोर्टेन्ट पार्ट ही है। जो हमारी सेहत बताता है। बता दें नाखूनों पर सफेद रंग का स्पर्श, रेडनेस या दाने का होना शरीर में बीमारी का संकेत हो सकता है। ये लिवर, फेफड़े और हृदय से जुड़ी समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। इसलिए आपको अपने नाखूनों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि आपके नाखून आपकी सुंदरता से भी जुड़े हुए हैं। तो आइए सबसे पहले जानते हैं कि स्वस्थ और अस्वस्थ नाखून के लक्षण क्या होते हैं।
स्वस्थ नाखून के लक्षण
स्वस्थ नाखून गुलाबी और सफेद रंग के होते हैं
क्यूटिकल्स गुलाबी रंग के और साफ होते हैं
नाखून के ऊपर अर्धचंद्र आकार के सफेद रंग के पैचेस न नहीं होने चाहिए
नाखून सही से बढ़ रहे हों
अस्वस्थ नाखून के लक्षण क्या हैं
नाखूनों पर मेलेनिन का बढ़ जाना, जिससे सफेद धारियां होती हैं और नाखून का रंग चेंज होने लगता है
नाखून के आकार में चेंज होना
नाखून की मोटाई में चेंज
अजीब से टूटे हुए नाखून
नाखूनों के आसपास ब्लीडिंग होना
नाखूनों के आसपास सूजन या रेडनेस होना
नाखूनों को किस तरह से हेल्दी रखें
अपने नाखूनों को अच्छे से मॉइस्चराइज करें
मॉइस्चराइजिंग स्वस्थ नाखूनों के लिए अच्छा आप्शन है। जबकि सूखे, भंगुर नाखून दिखने में अच्छे नहीं लगते हैं। हैंड लोशन लगाते समय अपने नाखूनों पर भी ध्यान दें, उन्हें भी अच्छे क्रीम या सीरम की मदद से मसाज करें। या फिर नारियल तेल लगा सकते हैं।
क्यूटिकल्स की केयर करना
क्यूटिकल्स को काटने और समय-समय पर सफाई करने से इन्हें इंफेक्शन से बचाया जा सकता है। अगर आपके क्यूटिकल सूख जाते हैं या घायल हो जाते हैं, तो नाखून छिल सकते हैं। ब्लीडिंग भी हो सकती है। इसलिए क्यूटिकल्स की सफाई का सबसे अच्छा तरीका कि आप क्यूटिकल्स की समय-समय पर सफाई करते रहें।
नाखूनों को अधिक देर तक पानी में न रखें
नाखूनों को अधिक समय के लिए पानी के संपर्क में रहने से नाखून सड़ सकते हैं क्योंकि पानी के अत्यधिक संपर्क से नाखून की संरचना कमजोर हो सकती है। अगर आपको नाखूनों में लगातार फंगल इंफेक्शन की परेशानी रहती है, तो बर्तन धोने या अन्य गीले काम करते समय दस्ताने पहनने पर विचार करें।
स्वच्छता बनाए रखें
अपने नाखूनों को नियमित रूप से साफ करते रहें।
नाखून खाना बंद कर दें
मुंह से नाखून काटने से बहुत नुकसान होता है। आपके नाखून खराब हो जाते हैं और आपकी लार के साथ संपर्क में आने से ये उन्हें कमजोर और भंगुर बनाते हैं। यह आपके क्यूटिकल्स को भी नुकसान पहुंचाता है। साथ ही, आपके मुंह में उंगलियां डालने से आपकी उंगलियों से गंदगी और कीटाणु आपके मुंह तक पहुंच जाते हैं।
नेल ब्रश से साफ करें
कई महिलाओं को घर पर और मैनीक्योर के दौरान लंबे, नुकीले औजारों का उपयोग करने से नाख़ून का बेस कमजोर होने लगता है। साथ ही इन लंबे नाखूनों में बैक्टीरिया या फंगल संक्रमण का डर भी बहुत ज्यादा रहता है। ऐसे में स्वस्थ नाखूनों के लिए नेल ब्रश का यूज़ करें।
