गर्मी में तापमान 45 डिग्री हो तो पसीना तो निकल ही जायेगा न। ऐसे में पसीना न सिर्फ बदन पर आता है बल्कि बालों में भी आता है, जिसके कारण बालों से स्मेल आती है। बाल चिपचिपे हो जाते हैं। लेकिन आपको बता दें गर्मी के दिनों में सिर्फ तेज धूप के कारण ही बालों से पसीना नहीं आता है। बल्कि इसके कई अन्य कारण भी होते हैं। तो चलिए आज इसी के बारे में जानते हैं।
गर्मी में सिर से बहुत ज्यादा पसीना क्यों आता है
आपको बता डेम गर्मी का मौसम अपने आप में पसीने का एक मुख्य कारण होता है। तेज धूप होने की वजह से हमारी बॉडी गर्म हो जाती है। जब शरीर अपने आपको ठंडा करता है, तो इसी प्रक्रिया के तहत हमें पसीना आता है। ऐसा ही सिर के साथ भी होता है। हालांकि, गर्मी में पसीना आने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। जैसे अगर आप गर्मी में आउटडोर एक्टिविटी करते हैं, तो भी पसीना आ सकता है। इसके अलावा, मौसम में ह्यूमिडिटी का होना भी पसीना आने के लिए जिम्मेदार मां सकते हैं। यही नहीं, आपके खान पान और लाइफस्टाइल पर भी ये डिपेंड करता है। इसके अलावा हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से भी बहुत ज्यादा पसीना आ सकता है।
गर्मी में सिर पर पसीना आये तो क्या करें
नियमित हेयर वॉश करें
गर्मी के दिनों में सिर में बहुत ज्यादा पसीना आता है। जिसकी वजह से बाल चिपचिपे होने लगते हैं। वहीँ अगर सही केयर न की जाए, तो सिर में डैंड्रफ होने का खतरा रहता है। इस तरह की समस्या न हो, इसके लिए जरूरी है कि आप सप्ताह में दो से तीन बार हेयर वॉश जरुर करें। इसके लिए किसी अच्छे शैम्पू का यूज़ करें।
बालों में एप्पल साइडर अप्लाई कर सकते हैं
एप्पल साइडर बालों में पसीना कम आने का कम करता है। बाल की खोई हुई चमक भी लौट आती है। हालांकि, आप एप्पल साइडर सीमित मात्रा में यूज करें। ज्यादा मात्रा में यूज करने से आपको नुकसान भी हो सकता है।
एसेंशियल ऑयल से मसाज करें
अपने बालों में कैरियर ऑयल के साथ एसेंशियल ऑयल मिक्स करके जरुर लगायें। एसेंशियल ऑयल में माइक्रोबियल प्रॉपर्टी होने के कारण बालों में ताजगी बनी रहती है और हेयर फॉल भी कम होता है।
हेयर स्टाइलिंग टूल का यूज करने से बचें
गर्मी के दिनों में हेयर स्टाइलिंग टूल यूज न करें। खासकर, हेयर स्ट्रेटनर या हेयर ड्रायर से दूरी बना लें। दरअसल, हेयर स्टाइलिंग टूल यूज करने की वजह से स्कैल्प ज्यादा ऑयल प्रोड्यूस करता है। इस वजह से सिर में ज्यादा पसीना आ सकता है। इससे बाल कमजोर और बेजान हो सकते हैं।
स्पाइसी फूड से दूर रहें
अगर आप चाहते हैं कि बालों में कम पसीना आए, तो अपनी डाइट से स्पाइसी चीजों को हटा दें। ध्यान रखें कि गर्मी के दिनों में अगर आप ज्यादा स्पाइसी चीजें खाएंगे, तो इससे बॉडी ज्यादा हीट पैदा करती है, जिससे सिर में भी बहुत ज्यादा पसीना आता है। इन दिनों वॉटर बेस्ड चीजों का सेवन अधिक करें। इसमें मौसमी फल और सब्जियां शामिल हैं।
