आप और हम सभी सुबह उठते ही अपने दांतों को साफ करने की जद्दोजहद में लग जाते हैं। वहीँ कई देर तक अपने दांतों को ब्रश से रगड़ते रहते हैं। लेकिन मसूड़ों को साफ़ करना भूल जाते हैं। बता दें मसूड़ों की साफ़ सफाई पर ध्यान न देने के कारण सेहत से जुडी परेशानी हो सकती है। इसलिए इस आदत को जितना जल्दी हो बदल लें। यहां तक की कैंसर के होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने मसूड़ों का भी ध्यान रखें। इनमें हुई किसी भी तरह की परेशानी को नजरअंदाज बिलकुल न करें।

डॉक्टरों के मुताबिक, मुंह में 250 से अधिक तरह के बैक्टीरिया पनपते हैं। जो मुंह की कई बीमारियों का कारण बनते हैं। ये बैक्टीरिया दातों और मसूड़ों को खराब करने का काम करते हैं। वहीँ अगर मसूड़े खराब हो जाएं तो ये शरीर के कई अंगों में खराबी की वजह भी बन सकते हैं।

मसूड़ों का ध्यान रखना क्यों जरुरी है

एक्सपर्ट्स के मुताबिक मसूड़ों की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। लेकिन हम में से बहुत से लोग इसको नजरअंदाज कर देते हैं। मसूड़ों का ध्यान न रखने से कई तरह की परेशानी हो सकती है। वहीँ अगर मसूड़ों में सूजन है तो इससे पेरियोडोंटाइटिस होने का खतरा रहता है। ये समस्या मुहं में उन टिश्यू को प्रभावित करती है जो दांतों को मसूड़ों के साथ जोड़कर रखने का काम करते हैं। अगर पेरियोडोंटाइटिस का समय पर ट्रीटमेंट न हो तो इससे जबड़े की हड्डी टूटने का खतरा बढ़ जाता है। मसूड़ों और दांतों के बीच छोटी-छोटी जगह बननी शुरू हो जाती है। जो खतरनाक हो सकता है।

मसूड़ों में खराबी होने के लक्षण

मसूड़ों से खून आना

मसूड़ों में सफेद चकत्ते पड़ना

मसूड़ों में सूजन

मसूड़ों में तेज दर्द होना

किस तरह से रखें मसूड़ों का ध्यान

एक्सपर्ट्स के मताबिक इसा ध्यान रखने के लिए ऑयल पुलिंग एक बेहतर आप्शन है। हर दो से तीन दिन में एक बार आप ऑयल पुलिंग कर जरुर करें। इसके लिए नारियल का तेल यूज कर सकते हैं। तेल को कुछ देर मुंह में रखके पुलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा मसूड़ों की मसाज भी करना काफी फायदेमंद होता है।

मुंह की जांच जरुर कराएं

दांतों की जांच में आमतौर पर मुंह की सफाई की जाती है। इसमें दांतों से टैटार को हटाया जाता है। इससे प्लाक को ख़त्म करने में भी मदद मिलती है। चेकअप कराने से मसूड़ों की बीमारी और मसूड़े की सूजन के शुरुआती लक्षणों की पहचान होती है। वहीँ अगर इससे जुडी बीमारी का पता शुरुआत में ही चल  जाये तो इलाज आसान हो जाता है।

धूम्रपान से दूर रहे

धूम्रपान करने से भी मूसड़े जल्दी खराब होने लगते हैं। इसलिए सलाह दी जाती है कि तंबाकू का यूज और धूम्रपान न करें।

मसूड़ों को ख़राब होने से बचाने के लिए अन्य तरीके

नर्म ब्रिसल वाले टूथब्रश का यूज करें

24 घंटे में कम से कम दो बार ब्रश करें

टूथब्रश को हर 3 से 4 महीने में बदलें, अगर ब्रिसल्स फटने लगें तो उससे पहले बदलें

दांतों को मसूड़ों से 45 डिग्री के कोण पर ब्रश करें

टूथब्रश को छोटे-छोटे स्ट्रोक में घुमाएं

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *