अक्सर लोगों को थाइस के अंदरूनी हिस्सों पर रैशेज़ का सामना करना पड़ता है। रैशेज के साथ खुजली की समस्या भी हो जाती है। ये कई कारणों की वजह से हो सकता है। एलर्जी, गीले कपड़ा ज्यादा देर तक पहने रहना या फिर ज्यादा एक्सरसाइज़ करना। इसलिए यहां पर आपको कुछ प्राकृतिक उत्पादों के जरिए बताया जाएगा कि किस तरह आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
Oatmeal
ओटमील भी रैशेज को सही करने के काम आता है। इसके सूदिंग और मॉइस्चराइज़िंग गुण काफी लाभकारी है। एक कप ओट्स को ब्लेंड करें, फिर पाउडर बना लें। इसके बाद इस पाउडर को बाथटब में डालें और कुछ मिनटों के लिए उसमें बैठे रहें। उस जगह नरम तौलिए का उपयोग कर थपथपाकर सुखा लें।
Aloe-Vera
इसे लगाने के लिए एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकालें और एक मुलायम पेस्ट तैयार कर लें। चाहें तो इसमें टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं। इससे खुजली और ड्राइनेस रुकेगी। अब इसको कॉटन पैड की मदद से अपने रैशेज़ पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।
Honey
शहद में ऐंटीसेप्टिक, ऐंटी-इंफ़्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य को दोगुना लाभ देते हैं। इन गुणों की वजह से ये एक प्राकृतिक दवा के रूप में काम आता है। इसके लिए दो टेबलस्पून शहद में एक टेबलस्पून पानी मिलाएं, फिर एक कॉटन पैड या कपड़े के सहारे से मिश्रण को अपने रैशेज़ पर लगाएं और सूखने दें और बाद में इसे धो लें। इसे लगातार दो दिन करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
