सेहतमंद रहने के लिए रोजाना का खान-पान अच्छा होना बहुत जरूरी है। आजकल बाहर काफी मिलावटी चीजें मिल रही हैं, ऐसे में आयुर्वेद का महत्व काफी बढ़ जाता है। आयुर्वेदिक आहार लेकर खुद की लाइफस्टाइल आजकल लोग फॉलो कर रहे हैं, उसमें हेल्दी रहना सबसे बड़ा टास्क है। खानपान को लेकर लगातार लापरवाहियां बढ़ रही हैं। लोग बाहर का खाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। मार्केट में खाने की कई मिलावटी चीजें भी बिक रही हैं जिसका असर फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर पड़ रहा है। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए आयुर्वेदिक डाइट आप अपना सकते हैं। आयुर्वेद में कुछ ऐसी चीजें भी बताई गई हैं, जिनका रोजाना सेवन अमृत के समान है। रोजाना की डाइट में इन्हें शामिल करने से बीमारियां दूर रहेंगी और शरीर स्वस्थ बना रहेगा। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए आप आयुर्वेदिक डाइट अपना सकते हैं। आयुर्वेद में कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं, जिनका रोजाना सेवन अमृत के समान है। रोजाना की डाइट में इन्हें शामिल करने से बीमारियां दूर रहेंगी और शरीर स्वस्थ बना रहेगा। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।
शहद
आयुर्वेद में शहद को शरीर के लिए अमृत के समान बताया गया है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शारीरिक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। शहद खाने से शरीर की गंदगी बाहर निकलेगी और इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होगी।

हल्दी
एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुणों वाली हल्दी भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद रहेगी। आयुर्वेद में इसके कई फायदे बताए गए हैं। हल्दी के रोजाना सेवन से गले का दर्द, बुखार जैसी बीमारियों से राहत मिलेगी। रात में हल्दी और दूध पीना लाभकारी साबित होगा।
देसी घी
इसका सेवन करने से ओवरऑल हेल्थ को फायदा होगा। इसे खाने से शरीर को हेल्दी फैट्स के अलावा कई विटामिन्स, ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई तत्व मिल जाते हैं। घी खाने से दिमाग, आंख, हड्डियां और वजन बेहतर बनेगा। इससे गंभीर बीमारियों को रोकने में भी मदद मिलेगी।

आंवला
एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर आंवला खाने से भी शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन-सी मिलेगा। आंवला पोषक तत्वों का खजाना भी माना जाता है जो शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होगी और शरीर को रोगों से लड़ने में मदद मिलेगी।
अदरक
आयुर्वेद में अदरक का सेवन काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों की वजह से शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद करेगा। अदरक से इम्यूनिटी भी बढ़ती है और पाचन भी दुरुस्त रहता है।

