हर कोई चाहता है कि उसका पार्टनर उसकी इच्छा के मुताबिक हो। जो गुण आप सोचते हैं अगर वो आपके पार्टनर में हो तो बस आपको और कुछ नहीं दिखता। हमारे पिछले आर्टिकल में हमने बात की थी कि पुरुषों को कैसी महिलाएं पसंद आती हैं, लेकिन आज हम बात करेंगे कि महिलाओं को कैसे पुरुष पसंद आते हैं। चलिए जानते हैं।

. लंबी पलकों वाले पुरुषों की तो चांदी हो गई। जब वे बात करते हैं तो महिलाओं का ध्यान उनकी ख़ूबसूरत आंखों की ओर जाता है। वे लंबी पलकों के प्रति आकर्षित हो जाती हैं।

. अगर आप चश्मा लगाते हैं और आपको लगता है कि आपको कोई पसंद नहीं करेगा तो आप गलत हैं। अक्सर महिलाएं चश्मे वाले पुरुषों की तरफ आसानी से आकर्षित हो जाती हैं।

. महिलाएं शक्तिशाली और बॉडी वाले पुरुषों की तरफ भी आकर्षित होती हैं। हर कोई ऐसा नहीं हो सकता है, लेकिन कुछ होती हैं। अगर आपके चेहरे पर किसी घाव का निशान है तो आपको बुरा नहीं महसूस करना चाहिए क्योंकि महिलाएं उसे पसंद करती हैं।

. जो पुरुष अपने पैरों को साफ रखते हैं महलिाएं उन्हें पसंद करती हैं।

. जब आपकी आवाज भारी हो तो महिलाएं तो लट्टू ही हो जाएंगी। वे चेहरे से ज्यादा आवाज पसंद करती हैं।गहरी और मादक आवाज़ वाले लड़के उन्हें अपनी ओर खींचते हैं। ऐसी आवाज़ वाले लड़कों के साथ बात के समय वे खो भी सकती हैं।

. अगर आप इस बात का ध्यान रखते हैं कि आपकी खूशबू अच्छी रहे तो बहुत अच्छा काम करते हैं, महिलाएं अक्सर अच्छी खूशबू के प्रति आकर्षित हो जाती हैं।

. हाथों की साफ-सफाई रखते हैं तो महिलाएं आपको जरूर पसंद करेंगी, क्योंकि उन्हें साफ सफाई खुद बहुत पसंद होती है। अक्सर पुरुष अपनी सफाई की तरफ ध्यान नहीं देते हैं, ऐसे में अगर आप देते हैं तो आपके लिए फायदे की बात है।

. महिलाओं को अपनी शर्ट के स्लीव्स को ऊपर उठाए रखने वाले लड़के बेसाख्ता पसंद आते हैं। इसका कारण आज तक नहीं पता लेकिन महिलाओं को हॉट लगता है।

. ढंग से तैयार होने वाले पुरुष, जो सूट पहनते हों महिलाओं को बहुत पसंद आते हैं। उन्हें देखकर लड़कियों पर वही प्रभाव पड़ता है, जिस तरह साड़ी पहनी हुई लड़की को देखकर लड़कों का दिल जोर से धड़कने लगता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *