लड़कियों के दिमाग में हमेशा नए-नए ख्याल आते रहते हैं। ऐसे में कुछ लड़कियों के मन में एक यह सवाल भी आता है कि यदि कोई लड़का किसी लड़की को पसंद करता है तो इस चीज का पता कैसे लगाया जा सकता है? अगर आप भी इस चीज को लेकर परेशान हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आज हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताएंगे, जिनकी मदद से आप आसानी से पता कर सकती हैं कि सामने वाला लड़का आपको पसंद करता भी है या नहीं।

बात करने से पता लगाएं

बातचीत से भी आप यह पता लगा सकती हैं कि सामने वाला आपको कितना पसंद करता है। यदि आपकी बातों में वह लड़का दिलचस्पी लेने लगा है, मजाक-मजाक में आपको छेड़ता है, जरूरत से ज्यादा आपकी तारीफ करता है और आपसे बार-बार बात करने की कोशिश करता है तो इस बातचीत से आप पता लगा सकते हैं कि वह आपको पसंद करता है या फिर नहीं।

लड़की की चिंता करना

आपकी तबीयत का हमेशा ध्यान रखना और किसी फंक्शन में आपकी उपस्थित ना होने से घबरा जाना भी इसी की ओर संकेत है कि लड़का आपको पसंद करने लगा है। यदि यह सारी चीज आपके साथ होती है, तो इसका मतलब है कि लड़का आपको पसंद करने लगा है।

व्यवहार से लगाएं पता

यही नहीं आप लड़के के व्यवहार से पता लगा सकती हैं। यदि वह हर बार आपकी मदद के लिए तैयार है या आपको छोटे-छोटे गिफ्ट देता रहता है। आपके साथ घूमना पसंद करता है और आपके परिवार वालों से मिलकर उनके बारे में हाल-चाल पूछता है।

बॉडी लैंग्वेज

कोई लड़का आपको पसंद करता है या नहीं इसका पता आप उसकी बॉडी लैंग्वेज से भी लगा सकती हैं। यदि वह आपकी ओर झुक कर बात करता है, आंखों में आंखें डालकर बात करता है, आपके पास बैठने की कोशिश करता है,आपके बालों या कपड़ों पर हाथ लगाता है या फिर आपके नजदीक आने की कोशिश करता है, तो इसका मतलब है कि वह आपको पसंद करने लगा है।

सोशल मीडिया पर कनेक्शन

अगर लड़का हर जगह आपको फॉलो कर रहा ह, जैसे सोशल मीडिया पोस्ट पर कई बार लाइक कमेंट कर रहा है या फिर आपकी फोटो को अपने फोन की गैलरी में सेव कर रखता है और अपने सभी दोस्तों को आपके बारे में बताता है, तो इसका मतलब है कि वह आपको पसंद करने लगा है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *