आप जब किसी आदमी से पूछते हैं कि उसे महिलाओं की कौन सी आदतें अच्छी या आकर्षित लगती हैं तो वे जवाब में ऐसा कह सकता है कि महिला का आत्मविश्वास, सेंस ऑफ़ ह्यूमर या बुद्धिमत्ता लेकिन ये सब जवाब तो पॉलिटकली करेक्ट होने के लिए दिए जाते हैं ताकि कोई जज न करे। लेकिन यहां हम महिलाओं की कुछ ऐसी हरक़तों के बारे में बताएंगे जो पुरषों को बहुत अच्छी लगती हैं।
. महिलाएं जब बातचीत के दौरान अपने हाथों को घुमाती हैं तब उनका ये जेस्चर कई पुरुषों को क्यूट लगता है। वे उनके हाथों को देखते रहते हैं और उन्हीं में खो जाते हैं।
. जब महिलाएं बाल बांधती हैं या बंधे हुए बालों को खोलती है तो पुरुषों को बहुत आकर्षित लगती हैं। ऐसा आपने सोचा होगा कि सिर्फ फिल्मों में होता है लेकिन फिल्में भी तो असल जिंदगियों से प्रेरित होती हैं तो इसलिए जब आपके साथ ऐसा हो तो अपने आप को हेरोइन जरूर फील करें।
. कई पुरुषों का दिल महिलाओं के स्टेच मार्क्स पर भी आता है। जी, हां! आपने सही पढ़ा। महिलाएं स्ट्रेच मार्क्स को पसंद नहीं करती और पुरुष लट्टू हो जाते हैं।
. पुरुषों को अच्छी हैंडराइटिंग वाली महिलाएं भा जाती हैं, फिलहाल इसका कारण नहीं पता लेकिन अब जो है वो है।
. चश्मेवाली महिलाओं को अक्सर बुरा लगता होगा लेकिन पुरुष चश्मेवाली लड़कियों पर आसानी से फ़िदा हो जाते हैं।
. पुरुषों ने ये बात भी मानी है कि जब महिलाएं मेकअप लगाती हैं उस समय वे बहुत प्यारी लगती हैं। इसलिए अगली बार जब आपका पति या बॉयफ्रेंड आपको मेकअप करते देखें तो समझ जाएं वे आपकी ख़ूबसूरती को सराह रहे हैं।
. महिलाएं मिस्टर परफ़ेक्ट की तलाश में अपनी पूरी ज़िंदगी निकालती है, वहीं पुरुष परफ़ेक्ट पार्टनर की इच्छा न जताते हुए अस्त-व्यस्त सी रहनेवाली महिलाओं के लिए पागल हो जाते हैं।
. जब आप पार्टनर को मज़ाक-मज़ाक में ताने या व्यंग्यबाण करें तो ये न सोचें कि उन्हें बुरा लगेगा, कई पुरुष सार्कास्टिक महिलाओं को बेहद पसंद करते हैं।
. ये बात भी सामने आई है कि महिलाएं जहां कॉन्फ़िडेंट और सब काम सलीके से करने वाले पुरुषों को पसंद करती हैं, वहीं पुरुष उन महिलाओं की ओर ज़्यादा और जल्दी आकर्षित होते हैं, जो कन्फ़्यूज़ रहती हैं।
ऐसे और भी बहुत सी आदतें होती हैं जिन्हें पुरुष पसंद करते हैं, कई बार तो उन्हें खुद ही नहीं पता होता। इसलिए जैसे आप हैं वैसे ही खुद को दूसरे के सामने लाएं, क्या पता कब आपको आपका पार्टनर मिल जाए।
