आज के दौर में स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए लोग अलग-अलग खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। इसी क्रम में स्पिरुलिना जो एक ताजे पानी में पाया जाने वाला शैवाल है, उसकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है।इसमें मौजूद पोषक तत्वों के कारण इसे ‘सुपरफूड’ भी कहते हैं। यह खास शैवाल प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स है। इसके अलावा इसमें विटामिन बी12, विटामिन-ई और आयरन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसके साथ ही स्पिरुलिना में एंटीऑक्सीडेंट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होते हैं। ऐसे में इसका सेवन बहुत फायदेमंद साबित होगा स्पिरुलिना में लगभग 70 प्रतिशत प्रोटीन होता है, जो इसे शाकाहारियों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन होगा। साथ ही यह मांसपेशियों के विकास और शरीर की ऊर्जा के लिए फायदेमंद है।

दिल-दिमाग को रखेगा दुरुस्त

स्पिरुलिना में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इसके साथ ही, ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल और मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मददगार होते हैं।

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत

स्पिरुलिना का सेवन इम्यूनिटी को बढ़ाने में बहुत प्रभावी है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कम हो जाता है.

शरीर में भर देगा ताकत

इस सुपर फूड में विटामिन-बी12, विटामिन-ई, आयरन और फोलेट जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये शरीर की कार्यप्रणाली के लिए बेहद जरुरी हैं और थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद करेगा।

डाइजेशन में फायदेमंद

स्पिरुलिना में फाइबर का लेवल बहुत ज्यादा होता है, यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करेगा। इतना ही नहीं यह कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का भी काम करता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *