स्वस्थ रहने के लिए कोर का हेल्दी होना बहुत जरुरी है। कोर के हेल्दी रहने से शारीरिक स्ट्रेंथ और स्टैमिना अच्छा होता है। एक अच्छी कोर न सिर्फ आपको एक्टिव रखती है, बल्कि स्पोर्ट्स या फिजिकल एक्टिविटीज के दौरान होने वाली इंजरी से भी बचाने में मदद करती है। कोर को हेल्दी रखने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है साथ ही एनर्जी भी कमी नहीं होती। कोर को मजबूत और हेल्दी रखने के लिए आपको कुछ एक्सरसाइज और आसनों का अभ्यास करना चाहिए। तो आइए जानते हैं।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/C9uYaJlIdeE/?utm_source=ig_web_copy_link

फलक आसन

इसे करने से कोर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और कोर हेल्दी होती है। इसे हेल्दी रखने के लिए आप डेली रूटीन में इस एक्सरसाइज को शामिल करें। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और हाथों को छाती के नाचे लाकर शरीर को ऊपर की ओर ले जाएं।

पादा संचालासन

इसके लिए आप पादा संचालासन का अभ्यास कर सकते हैं। आपको पेट के बल पर सीधा लेटना है और दोनों हाथों को सिर के पीछे रखना है। दोनों पैरों को ट्विस्ट करते हुए पैरों को उपर ले आएं।

त्रिपाद अधो मुखा स्वानासन

इसे करना कोर को हेल्दी रखने का एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। यदि आप नियमित तौर पर इस आसन को करते हैं तो इससे कोर की मांसपेशियां एक्टिव और मजबूत होती हैं।

माउंटेन क्लाइंबर्स

कोर को हेल्दी रखने के लिए माउंटेन क्लाइंबर्स का अभ्यास आप कर सकते हैं। इसे करने के लिए भुजंगासन की पोजिशन में रहें। इसके बाद आपको हाथों के बल पर शरीर को ऊपर उठाकर दोनों पैरों को आगे-पीछे करें।

नवासन

नवासन करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद रहेगा। कोर की मांसपेशियों को मजबूत और हेल्दी रखने के लिए आप नवासन का अभ्यास कर सकते इस आसन को करने से कोर स्ट्रेंथ बढ़ेगी। इस आसन को करने के लिए जमीन पर बैठें और दोनों हाथों को सीधा करें और पैरों को हल्का उपर की ओर रखें।

डंडासन सिट-अप्स

कोर को मजबूत बनाने के लिए आपको डंडासन सिट-अप्स का अभ्यास कर सकते हैं। इसे करने के लिए आप दोनों हाथ से दोनों कान को पकड़ लें फिर इसके बाद नीचे बैठना है फिर ऊपर की ओर वापस आ जाएं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *