किडनी शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक मानी जाती है। इसकी मदद से ही शरीर में भरा कचरा बाहर निकलता है। यह खून को छानने जैसे अहम काम करता है। ऐसे में इसका हेल्दी रहना सभी अंगों के लिए बहुत जरूरी है इसलिए किडनी में किसी तरह की कोई समस्या होने पर इसे पहचानना और इलाज को जल्द से जल्द शुरू करना जरूरी है। कई बार किडनी में गड़बड़ी की समस्या सुबह मुख्य रूप से नजर आती है, ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल के जरिए ऐसे 5 लक्षणों के बारे में बताते हैं।
पेशाब में बदलाव
सुबह-सुबह पेशाब का रंग और मात्रा आपके किडनी हेल्थ का एक महत्वपूर्ण संकेत मानी जाती है। यदि आपका पेशाब बहुत पीला, झागदार या किसी असामान्य रंग का है या यदि आप बार-बार पेशाब करने की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं तो यह किडनी की समस्याओं का संकेत हो सकता है।

ज्यादा प्यास लगना
यदि आप सुबह उठने पर अक्सर आपको ज्यादा प्यास महसूस हो तो यह एक अन्य संकेत हो सकता है। किडनी की समस्याओं के कारण शरीर में पानी का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे आपको ज्यादा प्यास लगती है।
सुबह के समय थकान और कमजोरी
यदि आप सुबह उठने पर थकान और कमजोरी महसूस करते हैं तो यह एक गंभीर संकेत हो सकता है। किडनी की समस्याओं के कारण शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगता है, जिससे आप सुबह उठने पर हमेशा थका हुआ महसूस करते हैं।
त्वचा में खुजली
किडनी की समस्याओं के कारण शरीर में टॉक्सिन्स भी जमा होने लगता है, जिससे त्वचा पर खुजली, रैशेज या अन्य समस्याएं हो सकती हैं। सुबह उठते समय यदि आपको त्वचा में असामान्य तौर पर खुजली का अनुभव होतो इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें।
पेट में ऐंठन
सुबह उठते समय यदि आपको पेट में सूजन या ऐंठन का अनुभव हो तो यह किडनी के सही ढंग से फंक्शन न करने का संकेत हो सकता है।

