प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इस दौरान उन्हें कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलावों से गुजरना पड़ता है। प्रेग्नेंसी के दौरान पेट से जुड़ी समस्याएं भी महिलाओं को परेशान करती हैं। किसी को कब्ज की दिक्कत होती है तो कोई महिला गैस और एसिडिटी से परेशान रहती है। प्रेग्नेंसी में अक्सर महिलाओं को पेट खराब जैसी समस्या से परेशान रहना पड़ता है। अगर प्रेग्नेंसी में पेट खराब हो जाए तो क्या करना चाहिए, आइए जानते हैं इस बारे में।

शरीर को रखें हाइड्रेट

प्रेग्नेंसी में पेट खराब होने पर शरीर को हाइड्रेट रखें। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप खूब सारा पानी पीएं। साथ ही नींबू पानी नारियल पानी या अन्य इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स का भी सेवन करें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

जीरे का पानी पिएं

प्रेग्नेंसी में पेट खराब होने पर आपको जीरे के पानी का भी सेवन जरुर करना चाहिए। जीरे में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो पेट को दुरुस्त बनाए रखने में मदद करेंगे। इसके लिए आप जीरे को पानी में उबालें और फिर इस पानी का सेवन करें।

फल खाएं

प्रेग्नेंसी के दौरान पेट खराब होने पर फलों का सेवन करें। इस दौरान केला और सेब का सेवन करना फायदेमंद रहेगा। इनमें फाइबर भी ज्यादा होता है, जो आंतों और पेट की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करेगा।

रोज एक्सरसाइज करें

पेट खराब होने पर आपको रोज एक्सरसाइज भी करनी चाहिए। एक्सरसाइज करने से आंतों और पेट की सेहत बेहतर रहेगी। इसके लिए आप रोज 30-35 मिनट रोज एक्सरसाइज करें। आप चाहें तो योगाभ्यास भी कर सकते हैं।

नींबू और अदरक की चाय पिएं

यदि आपको पेट खराब होने की शिकायत रहती है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप नींबू और अदरक से बनी हर्बल टी का सेवन करें। नींबू और अदरक दोनों पेट की सेहत के लिए फायदेमंद रहेंगे। आप चाहें तो पुदीने की चाय का सेवन भी पी सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *