गर्मी के इस मौसम में तापमान 45 डिग्री के पार हो रहा है। ऐसे में लोग गर्मी में बढ़ते तापमान से परेशान हैं। बढ़ते तापमान की वजह से लोगों की सेहत भी ख़राब हो रही है। इसी के चलते मिन्स्ट्री ऑफ़ हेल्थ ने सेहतमंद रहने के लिए कुछ उपाय बताये हैं, जिन्हें फॉलो कर आप गर्मी से सुरक्षित रह सकते हैं। तो आपको बताते हैं की मिनिस्ट्री ऑफ़ हेल्थ की तरफ से  कौन से Do’s और Don’ts बताये गये हैं।

जानिए गर्मी से बचाव के लिए क्या करें

यात्रा के दौरान पानी पीते रहें

ओ.आर.एस. और घर पर बने पेय पदार्थ का उपयोग करें

जलाधारित फल और सब्जियाँ खूब खाएं

हल्के रंग के कपड़े पहनें और गर्मी के दौरान अपने सिर की सुरक्षा करें

अंदर रहने या छायादार स्थानों में रहने का विकल्प चुनें

अब जानते हैं कि क्या न करें

गर्मी के शीर्ष समय में खाना न पकाएं

कम चीनी वाले पेय चुनें

बाहर का जंक फ़ूड , तला भुना न खाएं

उच्च प्रोटीन वाले आहार को सीमित करें, पुराना खाना न खाएं

दोपहर में थकाने वाली गतिविधियों से बचें

सूरज में बाहर जाने से बचें

तो ये हैं कुछ Do’s और Don’ts टिप्स जो मिनिस्ट्री ऑफ़ हेल्थ की तरफ से जारी किये गये हैं, इन्हें आप भी फॉलो करें और खुद को दिन की तेज गर्मी और सुअर्ज के तेज तपिश से खुद को बचाएं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *