दीवाली को पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हर धर्म में इसका अलग महत्व है। दीवाली पर कई तरह की पारंपरिक मिठाइयां भी खाई जाती हैं। लेकिन त्यौहारों के आड़ में बहुत से लोग मिठाई या अन्य खाद्य पदार्थ जो वसा और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं उनका ज्यादा सेवन करने लग जाते हैं।

Detoxification

चलो अब आपने दीवाली पर जमकर खा लिया, लेकिन उसके बाद स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए डिटॉक्सिफिकेशन की ज़रूरत है। दिवाली के बाद डिटॉक्सिफिकेशन जरूरी होना चाहिए। एक सामान्य डिटॉक्स डाइट में उपवास की अवधि शामिल होती है। जिसमें फलों, सब्जियों, फलों के रस और पानी का सख्त आहार होता है और कहीं बार जड़ी बूटियां का भी। चीनी को अस्थायी रूप से कम करना पड़ेगा।

ऐसे करें अपनी बॉडी की Detoxification

दिन की शुरुआत गर्म पानी और नींबू से कर सकते हैं। त्यौहारों के बाद अब अपने भोजन में प्रोटीन, स्वस्थ वसा और कार्बोहाइड्रेट का संतुलन शामिल करें। जिसमें दालें आदि शामिल हों। चाहते हैं कि शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकले और सिस्टम साफ हो तो खूब पानी पिएं। अपने पाचन तंत्र को आराम देने के लिए रुक-रुक कर उपवास करने के बारे में सोचें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *