चिया सीड्स हमारी सेहत के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं है। इसे डेली डाइट में शामिल करने से शरीर को कई फायदे मिलेंगे। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस के साथ पोटैशियम भी पाया जाता है। इसका सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलेगी इसलिए इसे वेट लॉस के लिए आप डाइट में शामिल कर सकते हैं। चिया सीड्स के सेवन से पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहेगा। इन्हें फ्रूटस, स्मूदी और पानी में मिलाकर आप ले सकते हैं लेकिन कई चीजें ऐसी हैं जिन्हें चिया सीड्स के साथ मिलाना नुकसानदायक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि चिया सीड्स को किन-किन के साथ नहीं खाना चाहिए।
हाई शुगर फूड्स
चिया सीड्स को कई लोग स्वीट् डिश बनाने में इस्तेमाल करते हैं लेकिन चिया सीड्स को हाई शुगर फूड्स के साथ मिलाकर खाने से हार्मोन्स डिस्टर्ब हो सकते हैं। इसके कारण ब्लड शुगर इंबैलेंस हो सकती है और डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं इसलिए इसे किसी आर्टिफिशियल शुगरी फूड के साथ मिलाकर न इन्हें न खाएं।

हाई कैफीन फूड्स
आजकल लोग कोल्ड कॉफी या आइस टी में भी चिया सीड्स डालकर पीते हैं लेकिन यह कॉम्बिनेशन भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाएगा। कैफीन के साथ चिया सीड्स मिलाने से इसे पचने में समय लगेगा जिसके कारण उलटी, मतली या पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
कुछ खास फ्रूटस
चिया सीड्स को खट्टे और ज्यादा पानी वाले फलों के साथ मिलाकर न खाएं, क्योंकि ये कॉम्बिनेशन पचने में ज्यादा समय लेगा। इसके कारण ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याएं आपको हो सकती हैं।
हाई फाइबर फूड्स
इन्हें कभी भी हाई फाइबर वाली चीजों के साथ न मिलाएं। यदि आप इसे हाई फाइबर फूड्स के साथ खाएंगे, तो इससे शरीर को पोषक तत्व सोखने में परेशानी होगी। इसके कारण जिंक, आयरन और कैल्शियम शरीर में नहीं सोख पाएंगे इतना ही नहीं इस कॉम्बिनेशन के कारण आपको ब्लोटिंग, एसिडिटी, गैस या पेट में दर्द होने जैसी समस्याएं भी होंगी।

डेयरी प्रोडक्ट्स
जिन लोगों को लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या रहती है, उन्हें चिया सीड्स को दूध वाली चीजों के साथ भी नहीं खाना चाहिए। यदि आप चिया सीड्स को दूध, दही या छाछ जैसी चीजों के साथ खाएंगे, तो इससे पाचन तंत्र को नुकसान होगा इससे आपको कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी भी समस्याएं हो सकती हैं।
इन चीजों के साथ खा सकते हैं चिया सीड्स
इन सीड्स को आप पानी में मिलाकर पी सकते हैं। इसके अलावा इसे सलाद या फलों के साथ मिलाकर खा सकते हैं। इसे आप स्मूदी में मिलाकर भी खा सकते हैं। इन चीजों को चिया सीड्स के साथ मिलाकर खाना नुकसानदायक हो सकता है।

यदि आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए रोज दवा खाते हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसे डेली डाइट में शामिल करें।
