इंसान के शरीर में बहुत सी ऐसी चीजें होती रहती हैं, जिसके बारे में हमें जानकारी भी नहीं होगी। इंसान का शरीर करिश्मों से भरा हुआ है। जैसे कि सांस लेना। ये एक नेचुरल प्रॉसेस है और रोजाना हम इसे करते हैं।लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि 24 घंटों में इंसान कितनी बार सांस ले लेता है? चलिए जानते हैं।
इतनी बार एक दिन में सांस ली जाती है
आपको बता दें कि एक हेल्दी एडल्ट हर मिनट में 12 से 20 बार सांस लेता है यानि कि 24 घंटे के दौरान वो करीब 17,000 से 28,800 सांसें लेगा। इंसान का सांस लेना उसकी उम्र, सेहत और फिजिकल नेचर पर निर्भर करता है। इसे गिना नहीं जा सकता, लेकिन औसत के आधार पर ये आंकड़े निकाले गए हैं। ये संख्या एक हेल्दी इंसान के लिए है और बदल भी सकती है।
इसलिए सांस लेने की प्रक्रिया ठीक रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज या योग करना चाहिए। इससे शरीर की भी देखभाल होगी। सांस लेने की एक्सरसाइज और साफ हवा हमारी शरीरिक प्रक्रियाओं को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है। कोशिश करनी चाहिए कि हम साफ हवा में सांस लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
