मेंटल स्ट्रेस से आजकल हर कोई गुजर रहा है, चाहे उसे पता हो या न। किसी को काम का स्ट्रेस है तो किसी को पर्सनल लाइफ का। एक्सपर्ट्स का कहना है कि हाई वर्कलोड से भी ज्यादा खतरनाक, बैड रिलेशनशिप होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब आप पूरे दिन के काम के बाद घर जाते हैं और अपने पार्टनर के साथ कुछ वक्त गुजारने की सोचते हैं तो अगर बातचीत न हो या लड़ाई हो जाए तो उसका आपके ऊपर बुरा असर पड़ता है।

Toxic Relation से आपमें आती है इन चीजों की कमी

Lak of Confidence

आपका रिलेशनशिप अच्छा नहीं है तो इसका आपके ऊपर गहरा असर हो सकता है। जब भी आप अपने बारे में या वर्क लाइफ से रिलेटेड चीजें अपने पार्टनर से डिस्कस करते हैं तो मन हल्का हो जाता है। अगर आपके बीच किसी तरह का कोई मनमुटाव है तो आपका कॉन्फिडेंस कम हो सकता है। दोनों चीजों को एक साथ डील करना मुश्किल हो जाता है।

अपने आप को कम समझना

टॉक्सिक रिलेशन और वर्कलोड, दोनों संभालना आसान नहीं होता। ऐसे में अपने आप को किसी से कम न समझें। पूरी तरह से इंडिपेंडेंट बनें। जब आप इंडिपेंडेंट होंगे तो आप में कॉन्फिडेंस आएगा तो आप गलत चीज बर्दाश नहीं करेंगे।

टॉक्सिक रिलेशन को खत्म करना आपके ही हाथ में है। अगर चाहते हैं खत्म करना और अपने दिमाग को शांति देना तो जरूर करें, नहीं तो आपकी मेंटल हेल्थ भी खराब हो सकती है। इसके लिए आप किसी एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *