गलत आदतों और टीवी मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल आंखों को नुकसान पहुंचा रहा है जिसके कारण आंखों की रोशनी धीरे-धीरे कम होने लगती है लेकिन क्या आप पहले ही यह पता कर सकते हैं कि आंखों की रोशनी कमजोर होने वाली है। आंखों की रोशनी कमजोर होने के कुछ शुरुआती लक्षण होते हैं। अगर आपकी आंख की रोशनी दिन पर दिन कमजोर होती जा रही है तो फिर आपको अपने खान पान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आंखें कमजोर होने के कुछ शुरुआती लक्षण दिखते हैं जैसे आंखों में दर्द, आंखों से पानी आना, ड्राई आई, दूर का कम दिखना, पास का देखने में परेशानी, सिरदर्द, कभी-कभी कोई चीज दो दिखना, ब्लब या रोशनी के चारों ओर गोल आकार दिखना आदि। ऐसे में आपको अपनी डाइट (diet for weak eye sight) में चुकंदर, गाजर, सेब, संतरे, पालक, ब्रोकली, टमाटर और नारियल पानी शामिल करना चाहिए। इसके अलावा आपको यहां पर कुछ और तरीके भी बताने वाले हैं जिनसे आपकी आंख की रोशनी मजबूत होगी, तो आइए जानते हैं।
नंगे पांव चलें घास पर
रोज सुबह 4-5 बजे के बीच आप नंगे पांव घास पर चलें आधे घंटे तो इससे आंख की रोशनी तेज होगी। इससे आपकी आंखों पर चढ़े चश्मे का नंबर भी कम होगा।

गुलाबजल और आंवले के पानी से धोएं आंखें
इसके अलावा आप रोज सुबह गुलाबजल और आंवले के पानी के साथ आंखों को धोएं। यदि आप नियमित तौर पर ऐसा करते हैं तो आंखों की रोशनी मजबूत होगी।
सरसों के तेल से करें मालिश
आप रोज रात में यदि सरसों के तेल से तलवों की मालिश करते हैं तो इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा। इससे आंख की रोशनी में काफी हद तक सुधार होगा तो अब से आप इन नुस्खों को अपनाकर अपनी आंख की रोशनी को बूस्ट कर सकते हैं।
अनुलोम-विलोम
वहीं, अनुलाम-विलोम करने से भी आपकी आंखों की रोशनी तेज होगी। हर दिन सिर्फ 10-15 मिनट तक आपको ये योगासन करना है। इसके अलावा आप रोज 15 मिनट की वॉक भी करें।
मूंगफली और मटर
शाम के समय मुट्ठीभर नमक रहित मूंगफली खाने से भी आपकी आंखों की रोशनी तेज होगी। वहीं हरी मटर भी नजर तेज करेगी। इसे आप सब्जी, पुलाव या फिर पनीर के साथ खा सकते हैं।
सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज और मेथी के बीज को आप खाने में डाल सकते हैं। आप सुबह खाली पेट भी मेथी के बीजों का पानी पी सकते हैं और सूरजमुखी के बीजों को सलाद और स्मूदी में डालकर खा सकते हैं।

शकरकंद और बादाम
चश्मा हटाने के लिए आप शाम के समय शकरकंद और बादाम जरुर खाएं। डाइटिशियन्स के अनुसार, आप शकरकंद का चाट और बादाम को भिगोकर नाश्ते से पहले खा सकते हैं।
संतरा और गाजर
अगर संतरा और गाजर बाजार में आ रही है तो इन्हें जरुर खाएं। इसे खाने से कमजोर रोशनी की समस्या खत्म होगी। आप खाने के बीच में 1 संतरा और शाम के समय गाजर का जूस पी सकते हैं।
पालक और चुकंदर
लंच में पालक की सब्जी या चीला जरुर खाएं क्योंकि इस हरी पत्तेदार सब्जी के अंदर आंखों को तेज करने वाले गुण पाए जाते हैं। नाश्ते से पहले चुकंदर या आंवला चुकंदर का रायता आंखों के लिए अच्छा रहेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
