आलू हर किसी की रसोई में बड़े आराम से मिल जाता है। इसे सब्जियों का राजा भी कहते हैं, क्योंकि ये हर किसी के साथ चल जाता है। आलू में कई तरह के जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को फायदे पहुंचाते हैं। आलू खाने की लोगों को इतनी आदत हो गई है कि इसका मोह नहीं छोड़ पाते, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर एक महीने तक आलू न खाया जाए तो सेहत पर इसका क्या असर पड़ेगा, चलिए जानते हैं।

अहम पोषक तत्वों की कमी

आलू में कार्बोहाइड्रेट्स, पोटैशियम, विटामिन सी, विटामिन बी6, फाइबर और कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं। आलू न खाने पर आपको इन न्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती है।

Affect on Immune System

विटामिन सी आलू में भरपूर मात्रा में होता है, जिससे इम्यून सिस्टम को ताकत मिलती है। अगर एक महीने तक इसका सेवन न किया जाे तो इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है और आपको सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार जैसी वायरल डिजीज का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अगर दूसरे चीजें जोकि विटामिन सी से भरपूर हों उनका सेवन करते हैं तो कोई दिक्कत नहीं होगी।

Digestive System

फाइबर भी आलू में मौजूद होता है, जिससे पाचन तंत्र ठीक रहता है। इसका सेवन न करने पर आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है और कब्ज, अपच जैसी परेशानियां हो सकती है। अगर आप नहीं चाहते कि आपके शरीर में फाइबर की कमी हो तो दूसरी चीजों का सेवन जरूर करें।

Blood Sugar

आलू में स्टार्च और कार्बोहाइट्स होते हैं, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। हम जब आलू को पकाते हैं तो उसमें ग्लूकोज लेवल अचानक बढ़ जाता है और ऐसे में एक महीने तक आलू न खाने पर डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिल सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *