अगर आपके नाखून गुलाबी होने की जगह सफेद होने लग जाए तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें। ये गंभीर बीमारी के संकेत हो सकते हैं। डॉक्टर के पास जाने पर वे सबसे पहले नाखून ही चेक करते हैं, ताकि बीमारी का पता लग सके। हाथ-पैर के नाखूनों पर सफेद निशान का एक कारण ल्यूकोनीशिया भी हो सकता है। इस स्थिती में नाखून की प्लेट को गंभीर नुकसान पहुंचता है और रंग बदल जाता है।

इन कारणों से नाखून हो रहे हैं सफेद

Side Effects of Manicure

इसकी वजह से नाखूनों के नीचे की स्किन को नुकसान हो सकता है। अगर आप इसे करवाते हैं तो नाखूनों पर सफेद धब्बे या निशान आ सकते हैं। शॉर्प इक्युपमेंट्स का नाखूनों पर इस्तेमाल किया जाए तो भी सफेद धब्बे आ सकते हैं। इसे करवाने से नाखून फट, छिल और कमजोर हो जाते हैं।

Fungal Infections

फंगल इंफेक्शन की वजह से भी नाखून सफेद हो सकते हैं। जब बैक्टीरिया नाखूनों या आसपास की स्किन की छोटी-छोटी दरारों में चले जाते हैं और उससे फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, जिस वजह से नाखून टूटने, मोटे हो जाते हैं और उनका रंग पीला, भूरा या सफेद हो जाता है।

Lack of Minerals

एक्सपर्ट्स का मानना है कि नाखूनों का सफेद होना कैल्शियम और जिंक जैसे मिनिरल्स की कमी के संकेत होते हैं। नेल प्लेट में पोषक तत्वों की कमी आती है तो नाखून सफेद होने लगते हैं।

दवाईयां

दवाईयां भी नाखूनों के सफेद होने का कारण बन सकती हैं। नाखूनों में व्हाइट लाइंस नजर आनी शुरू हो जाती हैं। इसकी वजह से धीमी नाखून ग्रोथ, नाखून पतले और टूटने जैसी समस्याएं होती हैं।

जहरीले मेटल की वजह से

आर्सेनिक और थैलियम जैसे जहरीले मेटल्स के संपर्क में आने से भी नाखून सफेद हो सकते हैं। संपर्क में आप तब आते हैं जब आप दूषित खाना खाते हैं या किसी इंडस्ट्रियल एरिया में आते जाते रहते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *