सुबह का नाश्ता बहुत महत्वपूर्ण होता है, इसे करने से सारा दिन उर्जा बनी रहती है और आपका मील शेड्यूल भी बना रहता है। जब नाश्ते की बात आती है, तो अक्सर ये सवाल उठता है कि कौन सा नाश्ता ज्यादा हेल्दी है? आइए इस जवाब का पता लगाएं।
Cornflakes या Idli?
Cornflakes: ये एक लोकप्रिय पैकेज्ड नाश्ता है। इसे बच्चों से लेकर बड़े तक पसंद करते हैं। इसे मक्के से बनाया जाता है। आपको बता दें कि एक कटोरी कॉर्नफ्लेक्स में 100 ग्राम कैलोरी, 2 ग्राम प्रोटीन, 24 ग्राम कार्ब, 0.3 ग्राम फैट, 240 ग्राम सोडियम और 3 ग्राम फाइबर होता है। लोग इसे सुबह उठकर दूध और शक्कर के साथ खाते हैं, जिससे कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है।
साथ ही इसमें मौजूद प्रिजर्वेटिव्स और चीनी की मात्रा सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है अगर इसका सेवन नियमित रूप से किया जाए। कुछ ब्रांड्स में आयरन और विटामिन्स मिलाए जाते हैं, जो इसे पोषक बनाते हैं, फिर भी इसमें इतना ज्यादा पोषण नहीं होता।
Idli: इडली दक्षिण भारत के प्रमुख व्यंजनों में से एक है। ये चावल और उरद दाल के मिश्रण से बनाई जाती है। ये कम तेल वाला और हल्का नाश्ता होता है। इडली के दो पीस की बात करें तो इसमें 110 ग्राम कैलोरी, 4 ग्राम प्रोटीन, 24 ग्राम कार्ब, 0.4 ग्राम फैट, 50-60 ग्राम सोडियम और 1 ग्राम फाइबर होता है। इडली को खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती।
दोनों में से कौन है सबसे हेल्दी?
तेजी से बनने वाले नाश्ते को खाना चाहते हैं, लेकिन फाइबर के प्रति ध्यान नहीं देना चाहते, तो कॉर्नफ्लेक्स एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके अलावा अगर बैलेंस और पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता चाहते हैं, तो इडली अच्छी है। इसलिए, सेहतमंद विकल्प के लिए इडली को प्राथमिकता देना सही है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
