बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी जितना अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उससे कई ज्यादा वो अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। ऐसे में उनके फैंस भी एक्ट्रेस जैसा स्लिम फिगर पाने की चाहत रखते हैं खासकर फीमेल फैंस। यदि आप भी शिल्पा शेट्टी की तरह स्लिम और कर्वी फिगर पाना चाहती हैं तो आज अपने इस आर्टिकल के जरिए आपको शिल्पा का पूरा फिटनेस सीक्रेट बताते हैं।

लोगों को प्रेरित करती हैं शिल्पा

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की उन खूबसूरत हीरोइनों में से एक हैं जो अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस के मामले में भी लोगों को प्रेरणा देती आई हैं। इन दिनों शिल्पा भले ही कम फिल्में कर रही हों लेकिन उनकी फिटनेस और स्लिम बॉडी देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और समय-समय पर फिट और हेल्दी रहने के सीक्रेट्स बताती रहती है।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/C8dx5QcyMNf/?utm_source=ig_web_copy_link

घी से होती है शिल्पा के दिन की शुरुआत

शिल्पा शेट्टी अपनी पतली कमर के लिए ही पॉपुलर नहीं हैं, उनकी जबरदस्त फिटनेस, हेल्दी डाइट और वर्कआउट प्लान भी लोगों में जोश भर देती है। शिल्पा की सुबह घी से होती है, जी हां वो सुबह उठकर दो गिलास गुनगुना पानी पीती हैं लेकिन उसमें नींबू की जगह थोड़ा सा घी डालती हैं। इससे उनका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, कभी-कभी वो इस गर्म पानी में हल्दी, सौंठ या काली मिर्च भी मिलाकर पीती हैं।

डेली करती हैं वर्कआउट

शिल्पा डेली वर्कआउट करती हैं, वो एक्सरसाइज और योग पर भरोसा करती आई हैं। आए दिन उनके मोटिवेशनल और वर्कआउट के वीडियो वायरल होते रहते हैं। शिल्पा एरोबिक भी करती हैं और म्यूजिक वर्कआउट भी करती हैं। उनके एक्सरसाइज और वर्कआउट के वीडियो लोगों को फिट रखने के लिए उत्साहित करते हैं। शिल्पा को योग में काफी यकीन हैं, वो सालों से योग करती आई हैं और यही कारण है कि इस उम्र में भी उनकी स्लिम फिगर देखकर लोग आहें भी भरते हैं।

भारतीय मसाले

शिल्पा का मानना है कि शरीर के लिए भारतीय मसाले बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं। उनका मानना है कि इंडियन फूड में शरीर को ताकत देने के सभी पोषण मौजूद हैं। इसके साथ-साथ इंडियन फूड और मसाले मेटाबॉलिज्म को स्मूथ और बूस्ट करते हैं।

हेल्दी फूड्स खाती हैं शिल्पा

वहीं अगर बात शिल्पा की फूड चॉइस की बात करें तो वो हमेशा हेल्दी फूड्स ही खाती हैं। वो अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड से दूर रहती हैं, एक्ट्रेस घर का बना देसी खाना-खाने के साथ साथ उसमें घी डालती हैं। खाने में मौसमी सब्जियां उनको काफी पसंद हैं। इसके अलावा वो साबुत अनाज, ताजे फलों के जरिए बॉडी को पोषण देती हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *