खाने-पीने के कुछ नियम होते हैं और इन नियमों का पालन करने से न सिर्फ आप सेहतमंद रहते हैं बल्कि कई गंभीर बीमारियों का जोखिम भी खुद ही कम हो जाता है। अच्छी सेहत का राज यह है कि खाने का समय, गुणवत्ता, मात्रा आदि का ध्यान रखते हैं या नहीं। जैसे एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सुबह का नाश्ता हेल्दी होना चाहिए और भरपेट खाना चाहिए, ठीक वैसे ही रात का खाना हल्का और पौष्टिक होना चाहिए। लोग हमेशा इसका उल्टा करते हैं। ज्यादातर लोग बहुत हल्का नाश्ता करते हैं और बहुत से लोग स्किप कर देते हैं, इसी तरह ज्यादातर लोग रात को दबाकर खाते हैं। मजे की बात तो यह है कि अगर आप रात में चिकन-मटन और अन्य हैवी चीजें खाते हैं। ध्यान रहे कि रात को हैवी भोजन सेहत के लिए लिहाज से बिल्कुल खराब है। मेडिकल एक्सपर्ट्स भी हमेशा रात को हल्का और कम खाने की सलाह देते हैं और आयुर्वेद भी इस बात का समर्थन करता है। आयुर्वेद डॉक्टर अनुसार, आपको रात को सोने से ठीक पहले कुछ चीजों के सेवन से बचना चाहिए। खाने की कुछ चीजें हीटबर्न, गैस की समस्या, नींद में खलल, वजन बढ़ना जैसी स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती हैं। आइए आपको बताते हैं कि किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/CiclaIejGFj/?utm_source=ig_web_copy_link

​दही

आयुर्वेद के अनुसार, दही में खट्टे और मीठे दोनों तरह के गुण होते हैं ऐसे में यह शरीर में कफ दोष को बढ़ाता है। रात के समय शरीर ज्यादा कफ पैदा करता है। रात में नासिका मार्ग में एक्स्ट्रा बलगम का विकास हो सकता है। यदि आप अस्थमा या खांसी और जुकाम से पीड़ित हैं तो रात में दही खाने से बचें क्योंकि यह बलगम पैदा करेगा।

​कैफीन से भरपूर चीजें

ज्यादातर एक्सपर्ट्स और शोध दावा करते हैं कि कैफीन नींद को रोकता है। ऐसा माना जाता है कि सोने से छह घंटे पहले भी कैफीन लेने से नींद प्रभावित हो सकती है। ऐसे में जाहिर है कि यदि आपकी नींद पूरी नहीं होगी तो आपको कई गंभीर समस्याएं हो जाएंगी।

​पानी से भरी चीजें

शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है और इसके लिए पानी से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए, लेकिन आपको रात में इस तरह के खाद्य पदार्थों को खाने बचना चाहिए। इसकी वजह यह है कि इससे आपको ब्लोटिंग यानी पेट फूलने जैसी समस्या है तो आपको फल, कच्ची सब्जियां, सूप और दही आदि से बचना चाहिए।

​शराब

कुछ लोग मानते हैं शराब पीने से अच्छी नींद आती है जबकि ऐसा नहीं है जो लोग बिस्तर से पहले पीते हैं वे अक्सर अनिद्रा के लक्षणों का अनुभव करते हैं और अगले दिन ज्यादा नींद महसूस करते हैं। इसके अलावा शराब का सेवन लीवर डैमेज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, स्ट्रोक, नपुंसकता, बांझपन और समय से पहले बूढ़ा होना जैसी समस्याएं बढ़ा सकता है।

​हाई प्रोटीन डाइट

रात के समय चिकन या फिर लाल मांस प्रोटीन से भरपूर चीजों के सेवन से भी आपकी नींद में बाधा आ सकती है और आपको ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। इसकी वजह यह है कि ये चीजें टूटने में लंबा समय लेती हैं। याद रहे कि सोते समय आपका पाचन 50% तक स्लो हो जाता है।

ऐसे में रात के समय इन चीजों को खाने से परहेज करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *