बॉडी को फिट और हेल्दी रखने के लिए योग बहुत जरूरी है। इसे करने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। आप जानते हैं कि योगा करने से स्किन भी खूबसूरत होती है। जी, हां योगा बढ़ती उम्र के निशान मिटाने में बेहद असरदार साबित होगा। योग की मदद से चेहरे को आप जवां और खूबसूरत बना सकते हैं। योग स्किन में नैचुरल तरीके से ग्लो लाएगा ,उम्र बढ़ने पर भी यदि योग किया जाए तो हमेशा चेहरे का ग्लो बरकरार रहता है। योग की मदद से डेड स्किन सेल्स रिमूव होंगे। योग आपके हैप्पी हॉर्मोन को बढ़ाता है जिसका साफ असर आपकी स्किन पर भी दिखता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और योग गुरू बाबा रामदेव के अनुसार, चमकती त्वचा और शारीरिक सौन्दर्य के लिए के लिए कुछ योगासन बेहद असरदार साबित होंगे। योग गुरू के अनुसार, महिलाएं अगर सदा यौवन और सौन्दर्य को बरकार रखना चाहें तो रोजाना कुछ आसन बैठकर,लेटकर जितना कर पाएं उतना आसन करें। एक्सपर्ट ने बताया यदि योग के साथ संतुलित आहार जैसे कुछ ड्राईफ्रूट्स और एलोवेरा का सेवन किया जाए तो लंबे समय तक स्किन पर यौवन को बरकरार रखा जा सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि कौन-कौन से ऐसे योगासन है जो जिंदगीभर स्किन को जवां और खूबसूरत बनाएंगे।
आखिर क्या है फेस योगा?
फेस योगा एक अनोखा अभ्यास है यह मांसपेशियों की एक्टिविटी को बढ़ाने और प्राकृतिक रुप से बढ़ावा देने के लिए फेस एक्सरसाइज का अभ्यास किया जाता है। इसका लक्ष्य जबड़े, गाल और माथे सहित चेहरे के मुख्य क्षेत्रों में विशिष्ट मांसपेशियों को टोन करना है। फेस योगा करने से मांसपेशियों एक्टिव होती हैं।

कपालभाति प्रणायाम
महिलाएं के लिए कपालभाति प्रणायाम भी फायदेमंद रहेगा। इससे उनकी स्किन में निखार आएगा। इसे करने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलेंगे और खून साफ होगा। इस प्रणायाम को करने से स्किन जवां और खूबसूरत दिखती है। यह आपकी त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करेगा और स्किन को ग्लोइंग बनाएगा। यदि नियमित तौर से इस योग का अभ्यास किया जाए तो आसानी से मुंहासों का उपचार किया जा सकता है।
भस्त्रिका प्राणायाम
यह स्किन में ऑक्सीजन की आपूर्ति को बढ़ाता है। इसे करने से ब्लड में जमा टॉक्सिन बॉडी से बाहर निकलते हैं और स्किन में चमक आती है। यह प्रणायाम चमकती त्वचा के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से भस्त्रिका प्राणायाम करें, ये प्रणायाम हमारी स्किन को डिटॉक्सीफाई करता है। रोजाना 10 से 15 मिनट तक कुछ सेकंड का विराम लेकर इस प्राणायाम को करें।

सूर्यनमस्कार
महिलाएं चाहती हैं कि वो हमेशा सुंदर दिखें और उनकी स्किन जवां नजर आए इसके लिए वो रोजाना सूर्य नमस्कार करें। सूर्य नमस्कार करने से पूरी बॉडी की एक्सरसाइज होगी। इसे करने से बॉडी में लचीलापन आएगा। रोजाना सुबह सूर्य नमस्कार करने से चेहरे की झुर्रियां दूर होगी और स्किन में ग्लो आएगा। सूर्य नमस्कार करने से ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन बढ़ जाता है जिसकी वजह से चेहरे, त्वचा और बालों को पर्याप्त पोषण मिलेगा। चेहरे की खूबसूरती के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट पर निर्भर रहने से बेहतर है कि आप योग पर निर्भर रहें।
