दिन की शुरूआत अक्सर ऐसे होती है कि सुबह उठना, प्रेश होना, नाश्ते की जगह एक प्रोटीन बार लेना और काम के लिए दरवाज़े से बाहर भाग जाना। कहीं बार तो बिना खाए ही भाग जाते हैं,क्योंकि लेट हो रहे होते हैं। ऐसा सब करना दिन की शुरुआत करने के सबसे बुरे तरीक़ों में से एक है। इसके अलावा दिन की शुरूआत करें एकदम आराम से। ऐसी दिनचर्या बनाएं जिसका पालन आसानी से हो सके और दिन भर आप तनाव मुक्त भी रहें। यहां कुछ टिप्स दी गई हैं, जिससे आपको अंदाजा लग जाएगा कि आपने कैसे दिन की शुरूआत करनी है।

Mediation

मेडिटेशन से दिन शुरू किया जाए तो सबसे बढ़िया है। 15-20 मिनट का मेडिटेशन सेशन जरूर करें। मेडिटेशन के समय पूरा ध्यान उसी पर लगाएं और आप अपने किसी भगवान को भी याद कर सकते हैं। इससे आने वाले पूरे दिन के लिए आप मानसिक रूप से तैयार रहेंगे। साथ में कसरत भी कर सकते हैं।

पानी ज्यादा पीएं

सेहत अच्छी चाहिए तो शरीर को पूरे तरीके से हाइड्रेट भी रखना होगा। सुबह उठते ही एक गिलास पानी का जरूर पीएं। अच्छा हो तो गुनगुना पानी ही पीएं। फ़्लेवर्ड पानी का स्वाद चाहते हैं तो आप पानी में आधा नींबू या खट्टे फलों के कुछ स्लाइस डाल सकते हैं।

कुछ समय Coffee या चाय के साथ

इन सबके बाद आप एक कप कॉफ़ी या चाय का पी सकते हैं, ताकि आपकी आगे की दिनचर्या बनी रहे। सुबह जल्दी जागने की वजह से होनेवाली इरिटेशन को भी ये कम करेगा। चाय या कॉफ़ी के शौकीन नहीं हैं तो एक स्मूदी तैयार कर पी सकते हैं।

Skincare

अब तो शरीर का काम हो गया थोड़ा अपनी त्वचा को भी समय दें। एक परफ़ेक्ट मॉर्निंग स्किनकेयर रूटीन के साथ अच्छी जमेगी। इससे आप पूरे दिन कॉन्फ़िडेटभरी रहेंगे और शीशे के सामने ख़ुद को पसंद करेंगे। स्नान करने के बाद सुबह की स्कीन केयर रूटीन करें।

Positivity

आपने अभी दिनभर काम करना है तो काम के लिए कुछ सकारात्मक वाक्यों को अपने मन में दोहराएं। कुछ भी जैसे आज मेरा दिन बेहतरीन होगा आदि। ये आपको मदद करेंगे सारा दिन डटे रहने के लिए।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *