आजकल की जिंदगी की वजह से लोगों के पास खाने का समय ही नहीं रहता। लोग बंद पैकेट के फूड्स और स्नैक्स का ज्यादा सेवन करते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि 38% लोग अपनी भूख मिटाने के लिए पैकेट बंद, नमकीन और ऑयली स्नैक्स जैसे अनहेल्दी फूड्स का सेवन कर रहे हैं।
चीनी, फैट और सोडियम
पैकेट बंद स्नैक्स में अधिक मात्रा में चीनी, फैट और सोडियम होता है। ये स्वादिष्ट तो होते हैं, लेकिन शरीर के लिए हानिकारक भी। ज्यादा मात्रा में अगर इनका सेवन किया गया तो मोटापा, दिल की बीमारी, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि पैकेट बंद भोजन में पोषक तत्व कम होते हैं, जबकि ताजा फल, सब्जियां और प्राकृतिक फूड शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल्स और फाइबर प्रदान करते हैं और ये सब हेल्दी लाइफस्टािल के लिए आवश्यक है।
अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं तो बंद पैकेट की जगह ताजा खाना खाएं। सेहत के साथ समझौता न करें। सही समय पर ताजी और पौष्टिक चीजों को अपने डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
