कैंसर दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारियों में से एक है, जो कैंसर कोशिकाओं (Cells) के असामान्य तरीके से बढ़ने पर होता है। इसके एक नहीं कई कारण हो सकते हैं जिनमें खराब लाइफस्टाइल, सिगरेट-गुटखा, शराब का ज्यादा सेवन हो सकते है लेकिन क्या आप जानते हैं कि लक खराब भी कैंसर का सबसे बड़ा कारण हो सकता है। यह बात हमारी कही हुई नहीं है बल्कि अमेरिकी वैज्ञानिकों का कहना है। एबीपी लाइफ के अनुसार, अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स किमेल कैंसर सेंटर के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि कैंसर के दो-तिहाई मामले बैड लक के कारण होते हैं। मतलब ज्यादातर कैंसर खराब किस्मत की वजह से होते हैं।

बैड लक और कैंसर का कनेक्शन

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने एक स्टैटिस्टिकल मॉडल से पाया है कि एडल्ट्स में यादातर कैंसर रैंडम म्यूटेशन की वजह से होते हैं, जो स्टेम सेल्स के विभाजन के समय होता है। Johns Hopkins University School of Medicine के प्रोफेसर Bert Vogelstein ने कहा कि हर तरह के कैंसर एनवायरमेंटल फैक्टर, बैड लक और हेरिडिटी की वजह से होते हैं। इसके लिए एक मॉडल भी बनाया गया जो बताता है कि तीनों में से कैंसर का सबसे बड़ा कारण कौन है। प्रोफेसर बर्ट ने चेतावनी दी है कि खराब लाइफस्टाइल कैंसर में बैड लक फैक्टर बढ़ सकता है। इस रिसर्च में बताया गया है कि धूम्रपान और खराब लाइफस्टाइल से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

क्या खराब लाइफस्टाइल से कैंसर का खतरा बढ़ेगा

यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेडिसिन और ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में असिस्टेंट प्रोफेसर क्रिस्टियन टोमोसेटी का कहना है कि यदि टिशूज में कैंसर की दो तिहाई मामलों की वजह से स्टेम सेल के विभाजन के दौरान होने वाले रैंडम डीएनए म्यूटेशंस है तो इसे आप लाइफस्टाइल और आदतों में बदलाव कर इन्हें रोक सकते हैं लेकिन कई कैंसर में ये बिल्कुल भी काम नहीं आएगा। हमेशा कैंसर के शुरुआती लक्षणों पर ही फोकस करना चाहिए।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *