कुछ लोगों की नाक पर काली रेखाएं दिखती हैं। ये रेखाएं ज्यादातर गहरी और काली नजर दिखती हैं। किसी एलर्जी के कारण बार-बार नाक को रगड़ते रहने के कारण नाक पर रेखाएं बन जाती हैं। नाक की ये रेखाएं समय के साथ और गहरी हो जाती हैं। दवाओं के साइड इफेक्ट्स के कारण भी त्वचा पर काली रेखाएं दिखती हैं। हार्मोनल बदलाव के कारण भी त्वचा पर ये दिख सकती हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि नाक पर काली रेखाएं बनने के कारण और इसका इलाज क्या है।
कारण
नाक पर काली रेखाएं के पीछे ये कारण हो सकते हैं जैसे।
. एलर्जी के कारण नाक पर काली रेखाएं दिख सकती हैं।
. स्किन एलर्जी होने पर हम बार-बार त्वचा को छूते या रगड़ते हैं, इस वजह से रेखाएं बन सकती हैं।
. ब्लैकहेड्स के कारण नाक पर काली रेखाएं बन जाती हैं।

. हाइपरपिग्मेंटेशन या सन एक्सपोजर के कारण भी नाक पर काली रेखाएं बन सकती हैं।
. लगातार चश्मा लगाने के कारण भी कई बार नाक पर रेखाएं बनने लगती हैं।
इलाज
. नाक पर काली रेखाएं कम करने के लिए आप केमिकल पील का ऑप्शन चुन सकते हैं। केमिकल पील एक क्लीनिकल ट्रीटमेंट है, जिससे नाक पर काली रेखाओं का इलाज किया जाता है।
. लेजर ट्रीटमेंट के जरिए भी नाक की काली रेखाओं का इलाज किया जा सकता है।

. रेटेनॉइड युक्त क्रीम की मदद से भी नाक की काली रेखाओं का इलाज किया जा सकता है।
. माइक्रोडर्माब्रेशन की मदद से भी स्किन टेक्सचर इंप्रूव होता है और कोलाजन उत्पादन इंप्रूव होता है जिससे काली रेखाओं से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।
घरेलू उपाय
. नाक पर काली रेखाएं बन गई हैं, तो एलोवेरा जेल लगाएं।
. एलोवेरा जेल की मदद से पिगमेंटेशन की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी।
. एलोवेरा जेल को रात में लगाकर छोड़ दें। एलोवेरा जेल में कूलिंग और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसे लगाने से रेखाएं जल्दी ठीक हो जाएंगी।

. हल्दी में करक्यूमिन होता है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। हल्दी को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें और नाक पर लगाएं। इस तरह आप काली रेखाओं से छुटकारा पा सकते हैं।
. त्वचा को एक्सफोलिएट करके आप डेड स्किन सेल्स से छुटकारा पा सकते हैं। चीनी, शहद और ओटमील को मिलाकर स्क्रब बना सकते हैं।
