छोटे बच्चों से लेकर किसी बड़े या बुजुर्ग को किसी भी उम्र में किसी भी व्यक्ति को एलर्जी की समस्या हो सकती है। यह समस्या आमतौर पर मौसम में बदलाव, किसी जानवर के बाल या किसी खाद्य पदार्थ के सेवन से हो सकती है। एलर्जी के लक्षणों को पहचानना काफी आसान होता है और इसे ठीक करना भी। अक्सर उन लोगों को एलर्जी जल्दी होती है, जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। कई लोग बार-बार एलर्जी के कारण छिंकने, खांसने, जुकाम होने और आंखों में जलन होने की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल के जरिए एलर्जी की समस्या दूर करने और इम्यूनिटी बूस्ट करने के कुछ घरेलू उपाय बताते हैं। तो आइए जानते हैं एलर्जी होने के कारण और इससे बचाव के तरीके।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/C4_CXXWIveZ/?utm_source=ig_web_copy_link

एलर्जी के कारण

एक्सपर्ट्स के अनुसार कोई भी एलर्जी जैसे पित्ती, त्वचा की एलर्जी, एलर्जिक राइनाइटिस, ब्रोंकाइटिस या साइनसाइटिस ओवरएक्टिव इम्यून सिस्टम के कारण होती है। इस तरह की एलर्जी की समस्या तब होती है जब आपकी इम्यूनिटी हानिरहित पदार्थों पर ज्यादा प्रतिक्रिया करती है जिससे हिस्टामाइन जैसे केमिकल निकलते हैं जो छींकने, खुजली या सूजन जैसे लक्षण पैदा कर सकते हैं। यह एलर्जी की प्रतिक्रिया पराग से लेकर कुछ खाद्य पदार्थों या दवाओं के कारण हो सकती हैं।

क्वेरसेटिन

क्वेरसेटिन (एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों वाला एक रंगद्रव्य पौधा) एक नेचुरल एंटी-हिस्टामाइन और एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड है जो प्याज और सेब जैसे फूड प्रोडक्ट्स में मौजूद होता है। इनका सेवन करने से एलर्जी के लक्षणों को कम किया जा सकता है।

प्रोबायोटिक्स

यह एक हेल्दी गट माइक्रोबायोम को बढ़ावा देते हैं जो इम्यूनिटी सिस्टम को बेहतर रखने में मदद करते हैं जो एलर्जी की समस्या को कंट्रोल या कम कर सकते हैं। आप दही, केफिर, कोम्बुचा, किमची और अचार जैसे प्रोबायोटिक्स फूड्स का सेवन कर सकते हैं।

हल्दी

इसमें करक्यूमिन मौजूद होता है जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और इम्यूनो-मॉड्यूलेटरी से भरपूर होता है। एलर्जी की समस्या से बचाव के लिए इसके सेवन से इम्यून सिस्टम को एलर्जी प्रतिक्रिया को कम करने या बदलने में मदद मिलती है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड

ओमेगा-3 फैटी एसिड में सूजनरोधी प्रभाव होते हैं जो एलर्जी की समस्याओं को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसे में आप फैट्स युक्त मछली, समुद्री शैवाल, अलसी के बीज और सोयाबीन जैसे खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

इस बात का भी रखें ध्यान

इन चीजों का सेवन इंफ्लेमेशन और इम्यूनिटी सिस्टम को संतुलित करके एलर्जी की समस्या से राहत दिला सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *